एक्सप्लोरर

Vodafone-Idea फंडिंग मिलते ही शुरू करेगी 5G सर्विस, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

VI 5G Launch: वोडाफोन-आइडिया 5G रोलआउट करने के लिए फंडिंग तलाश रही है. फंड मिलते ही VI भी 5G नेटवर्क रोलआउट कर देगी.

VI 5G Lanch Time? भारत में फिलहाल 2 ही ऐसे टेलीकॉम ऑपरेटर हैं जिन्होंने देश में 5G नेटवर्क शुरू किया है. जियो और एयरटेल देश के अधिकांश हिस्से 5G नेटवर्क के अधीन कवर कर चुके हैं. इस रेस में VI अभी शामिल नहीं हुआ है क्योकि कंपनी फंड्स इकट्ठा नहीं कर पाई है. इस बीच कंपनी ने अपने एनुअल FY23 रिपोर्ट में बताया कि वह एडवांस में विभिन्न नेटवर्क विक्रेताओं के साथ 5G रोलआउट को लेकर बातचीत कर रही है. साथ ही सभी OEM कंपनियों के साथ नेटवर्क की डिवाइस टेस्टिंग की भी बात चल रही है. वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन रविंदर टक्कर ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी 4जी कवरेज बढ़ाने और 5जी लॉन्च करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कंपनी 4जी कवरेज औरइसके क्षमता के विस्तार के लिए निवेश करना जारी रखेगी, खासकर अपने 17 प्राथमिकता वाले सर्किलों में. रविंदर टक्कर ने आगे कहा कि कंपनी फंडिंग मिलने पर जल्द 5जी सर्विस भी शुरू करेगी. 

कब तक होगा लॉन्च?

VI ने एनुअल रिपोर्ट में कहा कि वह लगातार लेंडर्स और इन्वेस्टर्स की तालाश कर रही है. साथ ही 5G रोलआउट पर भी तेजी से काम चल रहा है जिससे फंड मिलने में कंपनी को मदद मिलेगी. VI ने कहा कि कंपनी ने दिल्ली और पुणे में चुनिंदा 5जी क्लस्टर बनाए हैं जहां वह चुनिंदा ओईएम कंपनियों के साथ उपलब्ध 5जी हैंडसेट की अनुकूलता का परीक्षण कर रही है. एकबार प्राप्त फंडिंग कंपनी को मिल जाएं तो जल्द जल्द मेट्रो शहरों में 5G सर्विस लोगों को मिलने लगेगी. 

नेक्स्ट जेन सर्विस लॉन्च करेंगे जियो-एयरटेल 

बता दें, एयरटेल और जियो ने देश में पिछले साल 5G नेटवर्क लॉन्च कर दिया था. इसके चलते VI को यूजरबेस के मामलें में काफी नुकसान हुआ है. इस बीच  ये खबर सामने है कि जियो और एयरटेल इस साल के अंत तक देश में नेक्स्ट जेन सर्विस लॉन्च करने पर काम कर रहे हैं. इधर, VI अभी तक 5G सर्विस रोलऑउट नहीं कर पाया है और कंपनी एक साल से लगभग 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रयास में असफल रही है.

यह भी पढ़ें: Contacts Sharing Tips: एक फोन से दूसरे पर कॉन्टैक्ट्स कैसे ट्रांसफर करें? एकदम आसान तरीका जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुमक्खी के छत्ते से आया आइडिया लाएगा क्रांति! सोलर पैनल की परफॉर्मेंस हुई जबरदस्त
मधुमक्खी के छत्ते से आया आइडिया लाएगा क्रांति! सोलर पैनल की परफॉर्मेंस हुई जबरदस्त
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget