एक्सप्लोरर

आज से प्री-ऑर्डर कर पाएंगे नए आईफोन और ऐप्पल वॉचेज, क्या है कीमत और कितना मिल रहा डिस्काउंट?

ऐप्पल के नए आईफोन, एयरपॉड्स और वॉच को खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. आज से इन प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है. 19 सितंबर से इनकी बिक्री शुरू होगी.

Apple ने 9 सितंबर को अपने इवेंट में आईफोन 17 सीरीज, एयरपॉड्स प्रो 3 और कई वॉच मॉडल लॉन्च किए थे. कंपनी ने आज से इनके लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है. भारतीय ग्राहक आज शाम 5.30 बजे से ऐप्पल स्टोर ऐप और ऐप्पल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन डिवाइस को प्री-बुक कर सकेंगे. 19 सितंबर से दुनियाभर में नए प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू हो जाएगी. आइए इन प्रोडक्ट्स की कीमत और इन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जानते हैं.

आईफोन 17 सीरीज

आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाला बड़ा और ब्राइटर डिस्प्ले मिलता है. ऐप्पल ने इस बार बैटरी पर खास ध्यान दिया है और सभी मॉडल आईफोन 16 सीरीज की तुलना में बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुए हैं. इस बार आईफोन एयर भी लॉन्च किया गया है, जो अब तक का सबसे पतला आईफोन है. प्रो मॉडल्स को भी इस बार नए लुक के साथ उतारा गया है. आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये, आईफोन एयर की 1,19,900 रुपये, 17 प्रो की 1,34,900 रुपये और प्रो मैक्स की कीमत 1,49,900 रुपये रखी गई है. 

एयरपॉड्स प्रो 3

ऐप्पल ने आईफोन के साथ एयरपॉड्स प्रो 3 को भी लॉन्च किया था. ये एयरपॉड्स अपग्रेडेड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, लाइव ट्रांसलेशन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फिटनेस-फोक्स्ड फीचर के साथ लॉन्च हुआ है. भारत में इसकी कीमत 25,900 रुपये रखी गई है.

ऐप्पल वॉच

ऐप्पल वॉच सीरीज 11 को बड़ी बैटरी और नए हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 46,900 रुपये से शुरू हो रही है. इसी तरह प्रीमियम वॉच अल्ट्रा 3 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी समेत कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत 89,900 रुपये रखी गई है. कंपनी ने किफायती वॉच SE 3 को भी अपडेट किया है. यह 25,900 रुपये में उपलब्ध होगी.

कितना मिल रहा डिस्काउंट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को कंपनी कैशबैक/डिस्काउंट ऑफर दे रही है. आईफोन की प्री-बुकिंग पर 4,000 रुपये, एयरपॉड्स की बुकिंग पर 1,000 रुपये, अल्ट्रा 3 पर 6,000 रुपये, SE 3 पर 2,000 रुपये और सीरीज 11 को प्री-बुक करने पर 4,000 रुपये का फायदा हो रहा है. चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

इस साल भारत में बिक सकते हैं इतने iPhone, इतनी सेल कभी नहीं हुई, रिकॉर्ड पर है ऐप्पल की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'लागों की आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget