एक्सप्लोरर

Fake Loan App: भारत में 600 से ज्यादा फर्जी लोन ऐप, कुछ बातों का रखेंगे ध्यान तो जाल में नहीं फंसेंगे

Fake Loan App: भारत में एक बार फिर फर्जी लोन ऐप का मकड़जाल बिछने लगा है. आरबीआई के अनुसार, भारत में इस समय करीब 600 फर्जी लोन ऐप चल रहे हैं.

Fake Loan App: पिछले साल कोरोना काल की वजह से हुए लॉकडाउन, जॉब से छंटनी और सैलरी कट ने लोगों के सामने आर्थिक संकट ला दिया था. इसका फायदा उठाते हुए कई चीनी कंपनियों और भारतीय कंपनियों ने इंडिया में फर्जी तरीके से लोन देने का जाल बिछाना शुरू कर दिया था. इस जाल में हजारों लोग फंसे. ऐप की रिकवरी से परेशान होकर कई लोगों ने अपनी जान भी दी. मामला बढ़ा तो आरबीआई और गूगल की सख्ती से प्लेट स्टोर से ऐसे फर्जी ऐप काफी हद तक हटाए गए, लेकिन एक बार फिर फर्जी लोन ऐप का मकड़जाल बिछने लगा है. आरबीआई के अनुसार, भारत में इस समय करीब 600 फर्जी लोन ऐप चल रहे हैं. हम आपको बताएंगे आखिर कैसे आप बच सकते हैं इनके जाल से.

लगातार मिल रहीं शिकायतें

डिजिटल लैंडिंग पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की वर्किंग ग्रुप की ओर से जो रिपोर्ट दी गई है. उसमें बताया गया है कि भारत में मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए फर्जी तरीके से लोन देने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है. इस समय करीब 600 अवैध लोन ऐप मौजूद हैं. कई लोन ऐप APK के जरिए ऑपरेट हो रहे हैं. आरबीआई के मुताबिक इस तरह के 1100 से अधिक ऐप अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे. इन ऐप को Loan, Instant Loan और Quick loan कीवर्ड के जरिए ढूंढा जा सकता है. आरबीआई की वर्किंग कमिटी ने रिपोर्ट में बताया है कि इस तरह के ऐप को लेकर जनवरी 2020 से लेकर मार्च 2021 तक के बीच में 2562 शिकायतें मिली हैं.

किस तरह फंसाते हैं जाल में

इस तरह के ऐप आपको 5 से 7 मिनट में सिर्फ आधार कार्ड व पैन कार्ड से ही लोन ऑफर करते हैं. एक बार जब आप अपने डॉक्युमेंट्स को इनके ऐप पर अपलोड कर देते हैं, तो ये आपको 7 दिन के लिए 3000 से 5000 रुपये तक का लोन ऑफर करते हैं. आप जैसे ही आगे बढ़ेंगे तो प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्ज के नाम पर ये करीब 1000 से 1500 रुपये काट लेते हैं. 7 दिन बाद आपको पूरी रकम का भुगतान करना होता है. इस तरह के ऐप पर भुगतान के दौरान ऐरर आ जाता है. आपके खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन ऐप पर पेमेंट ड्यू बताता है. क्योंकि ये अवैध तरीके से चलते हैं, इसलिए इनका कोई क्स्टमर केयर नंबर नहीं होता और आप चाहकर भी अपनी शिकायत कहीं दर्ज नहीं करा पाते. वहीं दूसरी तरफ ये ऐप आप पर रोजाना 100 से 150 रुपये की पेनल्टी लगाते हैं. टॉर्चर का सिलसिला यहीं नहीं रुकता. रिकवरी के लिए ये लोग आपके रिश्तेदारों व दोस्तों को भी कॉल करके तंग करते हैं. उन्हें आपकी फोटो भेजकर आपको फ्रॉड बताते हैं. झंझट से बचने के लिए अधिकतर लोग पेमेंट कर देते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • कोशिश करें कि आपको ऐप से लोन लेने की जरूरत न पड़े. क्योंकि अधिकतर ऐप की रिकवरी का प्रोसेस खराब ही होता है. ये लोग आपके कॉन्टैक्ट को परेशान करते हैं.
  • अगर लोन लेना जरूरी है तो उस ऐप को लेकर चेक करें कि वह कंपनी आरबीआई से वित्तिय लेनदेन के लिए मान्य है या नहीं. बिना मान्यता वाली कंपनी से लोन किसी भी कीमत पर न लें.
  • कुछ ऐप एनबीएफसी से टाइअप करके लोन देती हैं. इस तरह के ऐप से भी अगर लोन ले रहे हैं, तो उस कंपनी की सारी जानकारी जुटा लें.
  • गूगल प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करते वक्त उसका रिव्यू जरूर पढ़ें, दूसरे फंसे हुए यूजर्स का रिव्यू पढ़कर आप सेफ रह सकते हैं.
  • किसी भी ऐप को अपने मेसेज सीन, कॉन्टैक्ट एक्सेस व मीडिया का एक्सेस न दें.

ये भी पढ़ें

WhatsApp Trick: इन आसान तरीकों से आपको फिर से मिल जाएगा व्हाट्सअप पर गलती से डिलीट हुआ मैसेज

Research on Password : पासवर्ड के लिए ये शब्द भारत में होता है सबसे ज्यादा यूज, 12345 का भी काफी चलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Phone Camera: iPhone 18 Pro पर भारी पड़ा Motorola का यह फोन, कैमरा टेस्ट में इसने मारी बाजी
iPhone 18 Pro पर भारी पड़ा Motorola का यह फोन, कैमरा टेस्ट में इसने मारी बाजी
Smartphone Price Hike 2027: 2027 में फोन खरीदना पड़ेगा महंगा? OLED पैनल की कीमतें बढ़ने के संकेत
2027 में फोन खरीदना पड़ेगा महंगा? OLED पैनल की कीमतें बढ़ने के संकेत
Satellite Network: बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?
बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?
Fastag Technology: टोल पर पीछे खड़ी कार का पैसा क्यों नहीं काटता फास्टैग, क्या है इसकी तकनीक?
टोल पर पीछे खड़ी कार का पैसा क्यों नहीं काटता फास्टैग, क्या है इसकी तकनीक?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget