एक्सप्लोरर

UP Assembly: अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी, पूछा- राजू पाल या उमेश पाल की कोई जाति नहीं थी क्या?

UP News: अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि राजू पाल या उमेश पाल की कोई जाति नहीं थी क्या? हम विकास की बात करते हैं और आप जाति ले आकर आ जाते हैं.

Yogi Adityanath in UP Assembly: प्रयागराज की घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विधानसभा में उमेश पाल हत्याकांड पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि किसी कमजोर, अति पिछड़े पेशेवर अपराधियों को संरक्षण देकर मरवाएंगे क्या और फिर मुकर भी जाएंगे. राजू पाल या उमेश पाल की कोई जाति नहीं थी क्या? जब राजू पाल की हत्या हुई थी, तो पेशेवर अपराधी के संरक्षणदाता कौन थे? हम विकास की बात करते हैं और आप जाति ले आकर आ जाते हैं. हम गरीब की बात करते हैं, तो आप जाति की बात करते हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2016-2017 में राज्य का राजस्व कर 86,000 करोड़ का था, और अब 2022-23 में यह 2.20 लाख करोड़ का है. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया. 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई. इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है. पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी. पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था.

नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है- सीएम योगी
सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कहते थे कि साहब, नोएडा कोई मुख्यमंत्री जाएगा तो दोबारा सत्ता में नहीं आ सकता है. जब मैं गया था, तब नेता, विरोधी दल ने कहा कि अब तो मैंने पक्का मान लिया कि ये दोबारा नहीं आएंगे. तब मैंने कहा था कि डंके की चोट पर आऊंगा दोबारा. उन्होंने कहा कि हर समस्या के दो समाधान होते हैं- 'भाग' लो या 'भाग लो'. दूसरे समाधान के अनुरूप नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है.

Holi 2023: योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरे यूपी को दिया होली का ये बड़ा तोहफा, सुनकर खुश हो जाएंगे आप

आज हमारा स्टेट रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है- योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर गांव के लिए, गरीब के लिए, किसान के लिए, नौजवान के लिए, महिलाओं के लिए, समाज के विभिन्न तबकों के हितों के लिए, बजट का उपयोग 'लोक-कल्याण संकल्प-पत्र' की भावनाओं के अनुरूप होगा. आज हमारा स्टेट रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है. बढ़ा हुआ राजस्व लोक-कल्याण का आधार बन रहा है. गरीबों के लिए, अन्नदाता किसानों के लिए, माताओं और बेटियों के लिए, नौजवानों के लिए, सबके कल्याण का आधार बन रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget