एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहा बुंदेलखंड, शासन-प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

इस भीषण गर्मी में यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है। हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा, गुसियारी, नायकपुरवा ,छानी बक्छा ,इचौली जैसे दर्जनों गांवों में पानी के लिए हाहाकार मची है।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। यूपी के बुंदेलखंड में पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए लोगों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कहीं- कहीं हालात इस कदर नाजुक है कि लोगों को कई किलोमीटर दूर से नदियों से पानी लेकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। ऐसे में लोग पानी की मांग को लेकर सड़कों उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कहीं आमरण अनशन कर शासन-प्रशासन से पीने के पानी की मांग कर रहे हैं।

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा, गुसियारी, नायकपुरवा ,छानी बक्छा ,इचौली जैसे के एक दर्जन से अधिक गांवों में पीने के पानी के लिए त्राहि- त्राहि मची है। यहां लोगों को नदियों की तलहटी में गड्ढे खोदकर पानी निकाल कर या सूखे कुएं से गंदे पानी की एक- एक बूंद निकालकर अपना गुजारा चला रहे है। कहीं कहीं तो लोगों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पीने के पानी को लेकर बुंदेलखंड नव निर्माण सेना के सदस्य, समाज सेवी और स्थानीय लोग आमरण अनशन में बैठ गए है। जिनका अनशन खत्म करवाने के लिए जिले के आलाधिकारी मौके में पहुंचे, लेकीन वो लोगों के गुस्से को शांत नहीं करवा पाए।

भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहा बुंदेलखंड, शासन-प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

इस भीषण गर्मी में बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुएं, तालाब सूख गए हैं और हैंड पंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। मजबूरन लोगों को कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी बैलगाड़ियों, साइकिलों या फिर सिर पर ढोकर लाना पड़ रहा है। कई बार शासन- प्रशासन और राजनेताओं से पानी की उचित व्यवस्था करवाने की मांग के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो लोग आमरण अनशन में बैठ गए। स्थानीय लोगों के पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू करने की जानकारी मिलते ही मौके में पहुंचे जिले के आलाधिकारियों ने अनशन खत्म करवाना चाहा, लेकिन अनशनकरियों ने अपनी मांग पूरी होने तक अनशन न खत्म करने की बात कही।

20वीं सदी में जहां हम चांद तारों में बसने के सपने देख रहे हैं, वहीं बुंदेलखंड में आजादी के बाद से लोगों को आज तक साफ पीने के पानी का इंतजाम नहीं हो सका है। सरकारें आती हैं, वादे करती हैं, लेकिन दो बूंद पानी का जुगाड़ नहीं कर पाती है। मजबूरन अब यहां के लोग प्रदर्शन और आमरण अनशन को ही अपना हथियार बनाकर शासन प्रशासन को चेतावनी दे रहे है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget