एक्सप्लोरर

Varanasi: पुलिस को मिले 25 सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर, समय रहते पर्यटकों को मिलेगी सुरक्षा

UP News: वाराणसी में पर्यटकों की बड़ी तादाद देश विदेश से पहुंचती है. पुलिस के लिए भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचना चुनौती से कम नहीं होता. अब सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर मिलने से बड़ा फायदा होगा.

Self Balancing Electric Scooter: धर्मनगरी काशी शिक्षा के साथ-साथ अब पर्यटन का भी बहुत बड़ा केंद्र बन चुका है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद रोजाना आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में वाराणसी पुलिस प्रशासन पर पर्यटकों के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी रहती है. इसी को देखते हुए पर्यटक पुलिस को 25 सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर दिए गए हैं. काशी जिला प्रशासन ने पर्यटकों की तत्काल मदद करने के उद्देश्य से पर्यटक पुलिस को सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर प्रदान किया है.

सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर का क्या है कमाल?

आरती के लिए गंगा घाट और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर भीड़ उमड़ती है. सुरक्षा के लिए अब पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी. कम समय में मौके पर पहुंचकर पुलिस पीड़ित की मदद करना आसान हो जाएगा. कार्यक्रम में सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर की परेड कराई गई. वाराणसी जिला अधिकारी एस. राजलिंगम और कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गोदौलिया और दशाश्वमेध क्षेत्र में पुलिस कर्मियों ने सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त की.

बैलेंस बिगड़ने पर भी नहीं होगा हादसा

शहर के प्रमुख स्थलों पर पर्यटक पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करते नजर आएगी. समारोह में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा. वाराणसी पुलिस पर्यटकों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के लिए जाती है. देखने में आता है कि समय पर मदद नहीं मिलने की वजह से पर्यटक की शिकायत पुलिस के प्रति रहती है. जिलाधिकारी ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम की सराहना की. उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पर्यटक समय पर मदद नहीं मिलने की शिकायत नहीं कर सकेंगे. बता दें कि सड़क दुर्घटना का एक कारण वाहन से लोगों का बैलेंस बिगड़ जाना भी है. वाहन चलाते वक्त बैलेंस बिगड़ने से दुर्घटना हो जाती है. सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर के साथ ऐसा मामला नहीं है.

UP News: 'जिन्ना नहीं हिन्दू महासभा के कारण हुआ भारत-पाकिस्तान का बंटवारा', स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget