एक्सप्लोरर

उत्तराखंड कांग्रेस में अभी तक तय नहीं हो पाया नेता प्रतिपक्ष का नाम, पार्टी में ऊहापोह की स्थिति

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर उलझी हुयी है. ऐसे में पार्टी को इसका खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना पड़ सकता है.

जहां एक ओर उत्तराखंड बीजेपी चार साल के अंदर तीसरा सीएम ले आयी है, वहीं प्रदेश कांग्रेस में भी एकमत की गुंजाइश कहीं नहीं दिखायी दे रही है जिसका ज्वलंत उदाहरण नेता प्रतिपक्ष का नाम अभी तक तय नहीं होना है. दिल्ली से देहरादून तक पार्टी के नेता आपस में एकमत नजर नहीं आ रहे हैं. प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल से भी मिल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई रिजल्ट नहीं निकल सका है. कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद और नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर संशय बरकरार है. पार्टी हाईकमान के साथ दूसरे दिन भी चली बैठकों के दौर के बाद भी नतीजा नहीं निकल पाया. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक यह मसला सुलझने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि जल्द ही नेता प्रतिपक्ष के नाम का पटाक्षेप हो जायेगा.

प्रदीप टम्टा, किशोर उपाध्याय, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, गणेश गोदियाल आदि नेताओं ने अपनी मंशा राहुल गांधी को बता दी है जिस पर राहुल जल्द ही निर्णय लेंगे. मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर देवेंद्र यादव पहले ही यह कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला उचित समय पर होगा. हम भाजपा की तरह उत्तराखंड को मुख्यमंत्रियों को बदलने की प्रयोगशाला नहीं बनाना चाहते. प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की अंतरकलह से पार्टी को नुकसान होने की आशंका को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह समय पार्टी के लिए चुनाव की रणनीति बनाने का है न कि आपसी कलह का.

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदेश के निधन के बाद से प्रदेश में नेता विपक्ष का नाम अभी तक पार्टी तय नहीं कर सकी है. जिसका मैसेज प्रदेश की जनता के सामने ठीक नहीं जाता है और इसका असर जल्द होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर भी पड़ने की आशंका है. उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है.

नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा जायेगा. किशोर उपाध्याय, गणेश गोदियाल, नवप्रभात, भुवन कापड़ी का नाम उन नेताओं में शामिल है, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा है. उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने पर विचार चल रहा है यानि कि उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है लेकिन उनके समर्थक चाहते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा जाये. उनकी मांग है कि चुनाव होने से पहले यह साफ होना चाहिए कि हरीश रावत ही कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget