एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: मिशन 2022 के लिये बीजेपी ने कमर कसी, 24 दिसंबर से प्रदेश अध्यक्ष करेंगे हर विधानसभा का दौरा

बीजेपी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिये अपनी रणनीति को अंजाम देना शुरु कर दिया है. कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिये प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत राज्य की 70 विधानसभाओं का दौरा करेंगे.

मसूरी: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी द्वारा मिशन 2022 की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उत्तराखंड के 70 विधान सभाओं का दौरा कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेंगे, जिसकी शुरुआत मसूरी विधानसभा क्षेत्र से 24 दिसंबर से होगी. उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और प्रभारी दुष्यंत गौतम 24 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर मसूरी में रहेगे जहां पर व कार्यकर्ताओं से वार्ता कर मिशन 2022 के जीत का मंत्र देंगे.

मसूरी से शुरू होगा विधानसभाओं का दौरा

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी कमर कस ली है, जिसको लेकर प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अरुण मित्तल द्वारा बीजेपी मसूरी सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के दौरे को लेकर पूरी रूपरेखा बनाई गई. बीजेपी प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान और जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के दौरे को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और दोनों शीर्ष नेतृत्व का मसूरी दौरा काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष ने 70 विधानसभाओं में प्रवास करना है, जिसकी शुरुआत मसूरी विधानसभा से की जा रही है.

60 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि बीजेपी के मिशन 2022 के तहत 70 में से 60 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य है, जिसको लेकर बूथ स्तर से लेकर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ काम करना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश और देश के हित में किए गए कार्यों के साथ जनता के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें, जिससे कि 2022 में पार्टी को लाभ मिल सके.

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था. अब पार्टी के सामने वर्ष 2022 में होने वाले विस चुनाव में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है और इसके लिए पार्टी कोई कोर- कसर छोड़ने के मूड में नहीं है. उन्होने बतया कि प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष के 70 विधानसभा में अगामी चुनावों के मद्देनज़र पूरी ताकत से पार्टी संगठन और बूथ रचना को सशक्त बनाने का संदेश देगे.

ये भी पढ़ें.

रामपुर: मुकदमा वापस नहीं लिया तो युवती पर किया तेजाब से हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget