एक्सप्लोरर

Dharali Cloudburst News: बादल फटने के हादसे से पहले कुछ ऐसा दिखता था धराली गांव, सामने आई तस्वीर

Dharali Cloudburst News: उत्तराखंड के उत्तराकाशी में बादल फटने की घटना सामने आई है जहां धराली बाजार पूरी तरह मलबे में दब गया है. अब इस जगह की पहले और अब की तस्वीर सामने आई है.

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों की नींद उड़ा रखी है. इस बीच कई जगहों से घटनाओं की खबरें भी सामने आईं है. वहीं भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से धराली बाजार मलबे में समा गया है. गंगा घाटी के खीर गंगा इलाके में हालात बदतर नजर आ रहे हैं. 

घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई है. टीमों की द्वारा घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य किया जा रहा है और मलबे में दबे लोगों को ढूंढकर निकालने का प्रयास जारी है. बादल फटने से धराली बाजार एक झटके में तबाही में बदला हुआ नजर आया है. 

धराली बाजार की पहले और बाद की तस्वीर आई सामने

उत्तरकाशी के धराली बाजार में बादल फटने के बाद हालात बेहद खराब हो गए है. इस बीच धराली बाजार की बादल फटने से पहले और बाद की तस्वीर सामने आयी है. इस तस्वीर में तबाही के मंजर को बेहद करीब से देखा जा सकता है. पहले की तस्वीर पर नजर डालें तो खूबसूरत बादियों के बीच बसा धराली बाजार बेहद खूबसूरत दिख रहा है. छोटे-छोटे मकानों के बीच ये शानदार इलाका बेहद शांत जगह में मौजूद है. 

वहीं दूसरी तस्वीर में पहाड़ों की बाहों में सिमटे पूरे धराली बाजार को मलबे और पानी में दबा हुआ साफ देखा जा सकता है. दूर-दूर तक अगर देखा जाए तो मकानों को छोड़कर सिर्फ मलबा ही मलबा दिख रहा है. एक झटके में खूबसूरत इलाका बदसूरती की चादर में लिपटा हुआ नजर आ रहा है. 

अब तक स्थिति पर एक नजर

बादल फटने की इस घटना में अब तक 12 मजदूरों के दबे होने की जानकारी मिल रही है. वहीं अब तक चार लोगों की मौत और 50 लोगों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है. बादल फटने के बाद अचानक से आए पानी में कई घरों के वहने की खबरें भी आ रही हैं. इस घटना पर स्थानीय प्रशासन और जिला अधिकारी मौके पर पहुंच हालातों का जायजा ले रहे हैं. 

धराली हर्षिल में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है और वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली है. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget