एक्सप्लोरर

Rudraprayag में बादल फटने से हर जगह दिखी तबाही, डीएम ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, दिए ये सख्त निर्देश

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, आपदा और भूस्खलन की वजह से हुए नुकसान का डीएम मयूर दीक्षित ने खुद निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए.

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में भारी बारिश (Heavy Rain), आपदा और भूस्खलन (Landslide) के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही जन-धन की हानि पर प्रशासन की पूरी नजर है. रुद्रप्रयाग के डीएम मयूर दीक्षित (DM Mayur Dixit) पूरी संजीदगी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. डीएम ने बुधवार को अधिकारियों के साथ विकासखंड जखोली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आपदा क्षेत्र का सर्वे, पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और मुआवजा देने के निर्देश दिए. 

डीएम ने लिया नुकसान का जायजा

जखोली तहसील के कई गांवों में आपदा से भारी नुकसान हुआ है, जिसके बाद डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्र त्यूंखर, घरड़ा, चिरबटिया व लुठियाग का निरीक्षण किया. उन्होंने बारिश व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए गांवों के रास्तों को मनरेगा के तहत मरम्मत कराने के निर्देश दिए और विद्युत एवं पेयजल लाइनों को जल्द ठीक कराने के लिए भी कहा. डीएम ने कृषि भूमि, आवासीय भवन और फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करवाते हुए बिना देरी के प्रभावितों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए. 

तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश

डीएम ने कहा कि जिन लोगों के घरों को ज्यादा नुकसान हुआ है उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए. इसके अलावा मखेत में क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण त्वरित गति से करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही में कोई समस्या न हो. आपदाग्रस्त क्षेत्रों के त्वरित सर्वे करवाने के लिए अन्य तहसीलों के पटवारियों एवं लेखपालों को भी मदद के लिए बुलाया जाए ताकि सर्वे जल्दी पूरा हो सके. इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि कोई भी परिवार सर्वे से वंचित न रह जाए. 

विधायक भरत सिंह चौधरी भी रहे मौजूद
दूसरी तरफ विकासखण्ड जखोली के कई गांवों में बादल फटने की घटना से नुकसान होने के बाद विधायक भरत सिंह चौधरी ने प्रभावित गांवों का दौरा किया. उन्होंने बताया कि चिरबिटिया, लुठियाग, त्यूंखर, कोटि, मखेत, पाला कुराली, लौंगा में स्थानीय लोगों के आवासीय भवनों, कृषि भूमि एवं फसलों को भारी नुकसान हुआ है. साथ ही क्षेत्र में यातायात भी बाधित रहा. विधायक ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर आपदा से प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने एवं मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए.

भरत सिंह ने गांव में राजस्व टीम मौके पर भेजकर कृषि भूमि एवं फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने को विभाग के अधिकारियों को कहा. साथ ही एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने को कहा. वहीं लोनिवि एवं पीएमजीएसवाई को तुरंत सड़कों को खोलने के साथ ही उनको ठीक करने के लिए निर्देशित किया और प्रभावित लोगों से बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. 

Noida News: नोएडा की 'गालीबाज' महिला की मिली जमानत, गार्ड को गालियां देते वायरल हुआ था वीडियो

पीड़ितों को सुरक्षित जगह शिफ्ट करने के निर्देश

डीएम मयूर दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल जखोली ब्लॉक में भारी बारिश और कुछ जगह बादल फटने की घटना को लेकर सभी विभागों को निर्देशित किया गया था कि वो तत्काल अपने अपने विभागों की जो क्षति हुई है उसके देखें, जहां जहां हमारी राजस्व टीमें गए हैं तकरीबन 5 से 6 ऐसे गांव हैं जहां पर खेतों में क्षति हुई है, और कुछ ऐसे मकान हैं जो भी अभी डेंजर जोन में लग रहे हैं, जिनके परिवारों को हम सेफ जगहों पर शिफ्ट कर रहे हैं, अगले एक से दो दिनों में कृषि भूमि का भी सर्वे करके जो मुआवजा होगा वो वितरित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: बीजेपी आज कर सकती है उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, इन नेताओं के नाम की है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget