एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पुलिस कांस्टेबल ने हेलमेट से फोड़ा पीआरडी जवान का सिर, इलाज के दौरान हुई मौत

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट से हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से पीआरडी जवानों में आक्रोश है.

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) ने पीआरडी जवान का सिर हेलमेट से फोड़कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसके बाद घायल अवस्था में पीआरडी जवान को पहले जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए पहले श्रीनगर (Srinagar) और फिर वहां से एम्स ऋषिकेश (Rishikesh) रेफर किया गया. लेकिन जवान के सिर में लगी चोट इतनी गंभीर थी कि देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पीआरडी जवान की मौक के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

पीआरडी जवान की हुई मौत
दरअसल आठ जून की रात को पुलिस कांस्टेबल दीपक चन्द्र सिंराई और पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट मार दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई. स्थानीय लोगों की मदद से पीआरडी जवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग फिर श्रीनगर और इसके बाद सीधे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया. जहां उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन बीती देर रात जवान ने दम तोड़ दिया.  

पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ गुस्सा

इस घटना के बाद से पीआरडी जवानों में आक्रोश बना हुआ है. गुरुवार को उन्होंने पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया था, लेकिन जब शुक्रवार को उन्हें जवान की मौत के बारे में पता चला तो वो काम पर ही नहीं गए. बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल आये दिन शराब के नशे में मारपीट किया करता था. जिसकी वजह से पीआरडी जवान खासे परेशान थे. जिस दिन ये घटना घटी, उस दिन भी पुलिस कांस्टेबल शराब के नशे में था और उसने दो अन्य पीआरडी जवानों के साथ भी मारपीट की थी. 
यूपी में मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट का आरोप

डीआईजी ने दी घटना की जानकारी
डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आठ जून की देर रात्रि को सोनप्रयाग में यात्रा सीजन ड्यूटी के लिए नियुक्त एक पुलिस जवान और दो पीआरडी जवानों के बीच हुई मारपीट में तीनों को चोटें आई थी. जिसमें पुलिस कांस्टेबल और एक पीआरडी के जवान का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया लेकिन शूरवीर के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसकी वजह से देर रात उसकी मौत हो गई.

मृतक जवान के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में धारा 302 में हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. वहीं आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget