एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: जानें- जंगलों को आग से बचाने के लिए क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

Forest fire: उत्तराखंड में हर साल आग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. राज्य में इस साल भी वनों में भीषण आग लग गई थी. जिसके बाद सरकार आग पर काबू पाने के लिए योजना बना रही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हर साल वनाग्नि की घटनाओं से जंगल जल रहे हैं. पर्यावरण को भी इससे भारी नुकसान पहुंच रहा है. ऐसे में सरकार ने जंगलों को आग से बचाने के लिए कार्य योजना बनाई है. इसके अलावा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कार्य किया जायेगा. वनाग्नि से जंगलों को बचाने के लिए सरकार अपना वन योजना का संचालन करने जा रही है. इसके लिए विभागों और गांवों को सामुदायिक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वनाग्नि वाले अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां उचित इंतजाम किए जाएंगे. जंगलों में बरसाती जल संरक्षण के लिए मनरेगा में वृहद स्तर पर कार्य होंगे, जिससे वर्षभर नमी बनी रहे और आग का असर कम से कम हो.

वनाग्नी बन रही चिंता का कारण 
बता दें कि 64 फीसदी वन क्षेत्र वाले उत्तराखंड राज्य में बीते एक दशक से फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाएं सबसे बड़ी चिंता का कारण बनी हुई हैं. वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना काल के चलते जो जंगल फायर सीजन में भी 95 फीसदी सुरक्षित थे. वहीं इस फायर सीजन में आग का तांडव देखने को मिला है. स्थिति यह रही कि वनाग्नि की घटनाओं का एक महीने में ही दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट गया. रुद्रप्रयाग जनपद में 120 से अधिक वनाग्नि की घटनाओं में 300 हेक्टयेर से अधिक वन क्षेत्रों में करोड़ों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई थी. इसके अलावा सिविल और  पंचायती जंगलों में भी आग का कहर रहा. अब, प्रदेश सरकार वनों को आग से बचाने के लिए अपना वन योजना शुरू करने जा रही है.

Ram Vilas Yadav News: आईएएस राम विलास यादव की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने कसा शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी

बनाई जा रही यह योजना
इस योजना के तहत वन, राजस्व, पुलिस, कृषि, उद्यान सहित अन्य विभागों को वनों के संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी दी जाएगी. जहां-जहां जो विभाग पौधारोपण करेगा, वहां के संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी. साथ ही प्रत्येक माह रोपित पौधों की प्रगति रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी. युवा और महिला मंगल दलों के साथ ही ग्राम पंचायतों, महिला समूहों को भी वनों के विकास में आगे लाया जाएगा. इसके अलावा, अत्यधिक वनाग्नि वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां बरसाती जल संरक्षण के लिए मनरेगा में ज्यादा से ज्यादा चालखाल बनाई जाएंगी. साथ ही जंगलों के ऊपरी क्षेत्रों में 4000 लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक भी निर्मित होंगे. जिससे वनाग्नि की घटना से कम से कम समय में काबू पाया जा सके. बता दें कि वर्ष 2019 में रुद्रप्रयाग जिले में एक करोड़ बरसाती जल का संरक्षण किया गया था. वहीं, 2021 में वन विभाग ने जंगलों में खालचाल, खंती, ताल बनाकर 95 लाख लीटर से अधिक बरसाती जल संरक्षित किया, जिससे कई प्राकृतिक जल स्रोतों को नया जीवन भी मिला. वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को कम से कम करने और वनों के विकास के लिए सरकार अपना वन योजना शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत विभागों के साथ गांवों को वनों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी. जहां-जहां पौधरोपण होगा, उस क्षेत्र की जिम्मेदारी वहां के ग्रामीणों, विभाग और युवा व महिला मंगल दल की होगी.

Uttarakhand News: रणजी मैच में मुंबई से शिकस्त मिलने के बाद खिलाड़ियों के चयन पर उठे सवाल, खेल मंत्री ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget