एक्सप्लोरर

उत्तराखंड HC ने फेसबुक, केंद्र और राज्य सरकार को भेजा नोटिस, FB खातों के जरिये फर्जीवाड़े पर कोर्ट नाराज

Uttarakhand High court ने फर्जी फेसबुक खातों के जरिये हो रही धोखाधड़ी को लेकर याचिका की सुनवाई की. अदालत ने इस दौरान फेसबुक, राज्य व केंद्र सरकार को नोटिस भजा है.

नैनीताल: उत्तराखंड हाई कोर्ट (Uttarakhand High Court) ने अपने आपको साइबर ब्लैकमेलिंग (Cyber Blackmailing) का शिकार बताने संबंधी एक अधिवक्ता की जनहित याचिका पर फेसबुक (Facebook), केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किए हैं. बुधवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) आर एस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने फेसबुक इंडिया प्रमुख, केंद्र सरकार और राज्य सरकार को अपना जवाब तीन सप्ताह के भीतर दाखिल करने का निर्देश दिया. उच्च न्यायालय की खंडपीठ (Highcourt Bench) ने मामले में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक तथा हरिद्वार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी नोटिस भेजे हैं.

फेसबुक खातों को हैक किया जा रहा है

जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुछ धोखेबाज लोग फर्जी फेसबुक खातों के जरिए लोगों के फेसबुक खाते हैक कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करके इंटरनेट पर अश्लील वीडियो बनाए जा रहे हैं. इन वीडियो और खातों का इस्तेमाल लोगों को ब्लैकमेल करने तथा उनसे लाखों रुपये ऐंठने में किया जा रहा है.

अश्लील वीडियो बनाये जाते हैं

याचिका में कहा गया है कि फर्जी फेसबुक खातों से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है और इन्हें स्वीकार करते ही उनकी तस्वीरें लेकर अश्लील वीडियो बना दिए जाते हैं.

लोगों को पैसे के लिए ब्लैकमेल किया जाता था 

याचिका के अनुसार, इसके बाद लोगों को पैसों के लिए ब्लैकमेल किया जाता है. याचिकाकर्ता ने कहा कि इसी प्रकार का एक वीडियो उन्हें भी भेजा गया था और इस संबंध में उन्होंने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

अधिवक्ता ने कहा कि इसके बाद उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत एक आवेदन दिया कि ऐसे कितने मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में अब तक 45 पीड़ित शिकायतें दर्ज करा चुके हैं और उनकी शिकायतें अभी विचाराधीन हैं.

ये भी पढ़ें.

Dengue in UP: डेंगू और वायरल बुखार से हुई मौतों पर मायावती ने जताई चिंता, बोंलीं- ध्यान दे योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget