एक्सप्लोरर

Haridwar News: मनसा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टियों-पुजारियों के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज, जानिए- मामला?

Haridwar News: हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की जमीन पर दुकान बनाकर उसका किराया वसूलने के आरोप में मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Haridwar News: हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क (Rajaji Tiger Reserve Park) की भूमि पर दुकान बनाकर किराये पर देने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट (Mansa Devi Temple Trust) से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस (Police) ने कोर्ट के आदेश पर इनके खिलाफ मारपीट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. देहरादून (Dehradun) की रहने वाली महिला शशि ठाकुर ने कोर्ट में दी गई शिकायत में बताया था कि उनके रामा को मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के कैंपस में एक दुकान कैंटीन के लिए किराये पर दी गई थी जिसका वो सालाना किराया देते थे. नगर निगम के दस्तावेजों में उसके चाचा की किराएदारी दर्ज चली आती थी. लेकिन उनकी मौत के बाद उनसे दुकान खाली करने को कहा गया.  

जानिए क्या है मामला?
महिला ने बताया कि साल 2014 में चाचा की मौत होने के बाद ट्रस्ट ने उन्हें वो दुकान बीस हजार रुपये सालाना किराए पर दे दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2015 में ट्रस्ट ने जबरन उन्हें दुकान से बेदखल करना चाहा. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में शरण ली. महिला ने बताया कि उसने बकायदा वर्ष 2018 तक दुकान का किराया भी दिया, जिसकी रसीदें उसे ट्रस्ट द्वारा दी जाती रही. आरोप है कि कुछ समय पहले उन्हें कोर्ट से एक समन मिला, जब उसने कोर्ट पहुंचकर मालूम किया तब सामने आया कि राजाजी टाइगर रिजर्व की भूमि पर अतिक्रमण कर दुकान बनाई हुई है. जिसे ध्वस्त करने के लिए कोर्ट में केस दायर किया गया है. 

महिला का मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट पर आरोप

आरोप है कि मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की भूमि पर बीस अवैध दुकानें बनाकर उसके एवं अन्य लोगों से रकम वसूलकर धोखाधड़ी की है. उनका कहना है कि मनसा देवी ट्रस्ट पूरी तरह से अवैध है और कई वर्ष तक लगातार उनके साथ धोखाधड़ी की जाती रही है. ये भी कहा गया कि कुछ दिन पूर्व ट्रस्टियों ने दुकान में उसके साथ घुसकर मारपीट भी कर दी थी. पीड़ित महिला ने बिंदू गिरि, द्वारिका मिश्रा एवं मुख्य पुजारी सुरेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भड़काऊ भाषण मामले में अब नहीं चलेगा मुकदमा

मामले पर क्या बोले ट्रस्ट के अध्यक्ष
वही मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी का कहना है वो साल 2019 में मनसा देवी ट्रस्ट का अध्यक्ष बने हैं. ये दुकानें 1940 से बनी हुई हैं. आजादी से पहले की दुकानें है और जब नगर पालिका यहां थी ट्रस्ट के पास तब की 1960 की रसीद भी मौजूद है. 

वहीं इस मामले पर हरिद्वार के सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया की न्यायालय द्वारा मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य पुजारी सहित तीन लोगों पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें- Free Ration: यूपी में योगी सरकार अब नहीं देगी मुफ्त राशन, अब लोगों को चुकाने होंगे इतने रुपए

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget