एक्सप्लोरर

Corona Update: उत्तराखंड में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सीएम धामी ने की बैठक, बूस्टर डोज के लिए दिया आदेश

Uttarakhand Corona News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोविड के नये मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग के निर्देश दिए है, इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से लोगों को बूस्टर डोज के लिए प्रेरित करने का आदेश दिया है.

Uttarakhand Covid 19 Update: कोविड 19 (Covid 19) के नए वेरिएंट (New Variant) को लेकर देशभर में सभी राज्यों की सरकारें सतर्क हो गई हैं. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को इस सिलसिले में सचिवालय में बैठक ली. इस बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज (Booster Dose) लगवाने का अभियान चलाया जाए. बूस्टर डोज लगवाने के लिए कैंप लगाना शुरू करें और सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए. इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए, जिन्होंने भी डोज नहीं ली हैं इसके लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए. सीएम धामी ने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए. सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए. 

बूस्टर डोज के लिए दिए आदेश

इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअली हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाए. राज्य में कोविड की पहली और दूसरी डोज लगभग शत प्रतिशत लोगों को लग चुकी है. बूस्टर डोज के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा. बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एस. एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ.आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव अमरदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. 

ये भी पढ़ें- UP Corona Update: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर कानपुर IIT के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने किया दावा, जानें- क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget