एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जनपद में अवैध मजार पर चला बुलडोजर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में अवैध मजार को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बढ़ी कार्रवाई की गई है. यहां सड़क किनारे बने अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया.

Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में अवैध मजार को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर बिल्कुल सड़क किनारे स्थित मजार को लंबे समय से हटाने की मांग की जा रही थी, इस क्रम आज सुबह लगभग तीन बजे के आसपास प्रशासन बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचकर मजार को जमींदोज कर दिया. इस दौरान एसएसपी समेत पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहें.

उधम सिंह नगर जनपद में पिछले कुछ दिनों से बड़े सड़क हादसों के बाद अब जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ चुका है. जिला मुख्यालय रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर स्थित NH87 के सड़क से लगी हुई मजार को लंबे समय लोगों द्वारा हटाने की मांग की जा रही थी. कुछ दिनों पूर्व रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने भी जिला प्रशासन एवं एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर मजार को हटाने की मांग की थी. 

मामले में एसपी सिटी ने क्या बोला?
आज सुबह लगभग तीन बजे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ बुल्डोजर लेकर पहुंच गई. पुलिस ने डीडी चौक से लेकर इंद्रा चौक तक सड़क को पूरी तरह से बंद कर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी. इसके बाद बुलडोजर से मजार को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी, कुछ ही घंटों में मजार को जमींदोज कर दिया गया. वहीं रुद्रपुर में अब भी जगह जगह पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि, रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर जो अवैध स्ट्रक्चर था. उसे पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया था. इसलिए आज इसको हटा दिया गया है. भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने बताया कि इसके कारण आए दिन सड़क पर जाम लगता था, क्षेत्र को जाम मुक्त कराने के लिए हमारी सरकार की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई की गई है. ये मजार लैंड जिहाद का एक हिस्सा थी, इसलिए इसको आज हटाया गया हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में धाकड़ धामी की सरकार है, यहां लैंड जिहाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मजार पर लगा था वक्फ संपत्ति का बैनर
आज सुबह पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर स्थित मजार को ध्वस्त किया गया. मजार पर पूर्व में वक्फ दरगाह (वक्फ संख्या 106) रजि. का एक बैनर लगा हुआ था. वही क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के लिए लैंड जिहाद काफी लंबे समय से चल रहा था, उसमें एक ये मजार भी थी.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- यूपी में इस फैसले से ढीली होगी आम आदमी की जेब, पल्लवी पटेल बोलीं- यह तो भयावह है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget