एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: कोविड केयर सेंटर से फरार हुए 20 मरीज, आपदा प्रबंधन और महामारी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा 

टिहरी जिले में नरेंद्रनगर के कोविड केयर सेंटर से 20 मरीज फरार हो गए हैं. इन मरीजों में से दो उत्तराखंड और 18 मरीज अन्य राज्यों के हैं. मरीजों के खिलाफ आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

नई टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में नरेंद्रनगर के एकमात्र कोविड केयर सेंटर से 20 मरीज फरार हो गए हैं. मरीजों के फरार होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार देर शाम से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, नरेंद्रनगर से गायब चल रहे 20 मरीजों का अभी तक सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने सभी गायब कोविड-19 मरीजों के खिलाफ आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इन मरीजों में से दो उत्तराखंड और 18 मरीज अन्य राज्यों के हैं.

20 मरीज अस्पताल से गायब मिले
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुमन आर्य ने बताया कि शनिवार को एकाएक 20 मरीज अस्पताल से गायब मिले जिसके बाद वो और उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा वहां पहुंचे और तत्काल पुलिस और अस्पतालकर्मियों को तलब कर जानकारी ली. अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीरज राय ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस के 38 भर्ती थे लेकिन मरीजों के गायब होने का पता अस्पताल प्रशासन को शनिवार को देर शाम करीब 8 बजे चला जब मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी वार्डों में पहुंचे.

अस्पताल में पुलिस बल तैनात
उत्तराखंड के दो मरीजों के अलावा गायब मरीजों में से सात राजस्थान, चार-चार उड़ीसा और उत्तर प्रदेश और तीन हरियाणा के हैं. गायब मरीजों की तलाश में पुलिस ने रातभर अभियान चलाया जबकि एंबुलेंस से पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी हरिद्वार तक भी गए लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. उनके मोबाइल नंबर से भी उनके ठिकाने का पता नहीं चल पाया. उपजिलाधिकारी युक्ता ने बताया कि घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

UP Coronavirus Update: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड 30596 नए केस, 129 मरीजों की हुई मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget