एक्सप्लोरर

Taj Mahal Online Ticket: ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक ले सकेंगे आनलाइन टिकट, जानिए- कैसे?

ताजमहल के दीदार के लिए भारतीय पर्यटकों को 50 रुपये का टिकट लेना होगा, वहीं सार्क और बिम्सटेक समूह के देशों के पर्यटकों को 540 और अन्य देश के नागरिकों को 1100 रुपये की टिकट राशि अदा करनी होगी.

Agra News: नए साल में ताजमहल (Tajmahal) का दीदार करने वालों के लिए खुशखबरी है. आगरा विकास प्राधिकरण (Agra Development Authority) ने पर्यटकों को टिकट की लाइन और भारी भीड़ से बचाने के लिए आनलाइन टिकट (Online Ticket) की शुरुआत की है. जिसके बाद ताज के दीदार के लिए आए पर्यटकों को भारी भीड़ के बीच बुकिंग विंडों पर टिकट लेने से छुटकारा मिलेगा. 

ताजमहल के टिकट को लेकर आगरा विकास प्राधिकरण की तरफ से बताया गया है कि, ताजमहल के पास चलाई जा रही गोल्फकार्टस गाड़ियों पर एक क्यूआर कोड लगाया गया है. जिसे पर्यटकों को स्कैन कर मांगी गई जानकारी फिलअप करके, टिकट शुल्क की राशि अदा करनी होगी. जिसके बाद उन्हें एक आनलाइन टिकट उपलब्ध हो जाएगा. 

टिकट विंडों पर लगने वाली भारी भीड़ से मिलेगी निजात
इस संबंध में आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विकास गौण ने बताया कि ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों भारी भीड़ के बीच टिकट विंडों से टिकट खरीदना पड़ता था. भीड़ होने की वजह से देशी और विदेशी पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि आनलाइन टिकट बुकिंग से पर्यटकों के साथ टिकट अधिकारियों को भी अफरा तफरी के माहौल से निजात मिलेगी.  

विकास गौण ने बताया कि ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटकों को आनलाइन टिकट के लिए, कार्ट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जहां पेमेंट के बाद एक आनलाइन साफ्ट कॉपी में टिकट जेनरेट हो जाएगा. उन्होंने बताया कि यह टिकट वह ताज के गेट तक पहुंचते- पहुंचते आसानी से बना सकते हैं. इससे उनके समय की बचत होगी और उन्हें भारी भीड़ से भी निजात मिलेगी.  

ताज के दीदार के लिए अदा करनी होगी इतनी राशि
ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों 50 रुपये का शुल्क अदा करना होगा, सार्क (SAARC) और बिम्सटेक (BIMSTEC) देशों के पर्यटकों को 540 रुपये का टिकट लेना होगा. वहीं विदेशी पर्यटकों को ताज के दीदार के लिए 1100 रुपये की मोटी रकम चुकानी होगी.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: अचानक यूपी में क्यों एक्टिव हो गए गृह मंत्री अमित शाह? इन लोकसभा सीटों पर खुद करेंगे बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget