एक्सप्लोरर

UP Congress: अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे प्रशासन के पास, लगाया बड़ा आरोप

Ajay Rai News: कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की और कहा कि राशि जमा होने के बाद भी सुरक्षाकर्मी नहीं बढ़ाए गए हैं.

UP Congress News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वाराणसी पुलिस मुख्यालय में उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि आदेश जारी होने के बाद जब धनराशि जमा कर दी गई है. उसके बाद भी अध्यक्ष की सुरक्षा नहीं बढ़ाई जा रही है. यह सीधे-सीधे उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है इसलिए हम फिर से निवेदन करते हैं कि अजय राय की सुरक्षा बढ़ाई जाए.

‘धनराशि जमा करने के बाद भी नहीं बढ़े सुरक्षाकर्मी’
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले दिनों जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर सुरक्षा हटने की बाबत शिकायत की थी तो कमिश्नर द्वारा 10% की राशि जमा कर एक सुरक्षाकर्मी बढ़ाये जाने का आदेश जारी किया था. जिसे जमा करने के बाद भी टाल मटोल किया जा रहा है और इसलिए हम सभी ने उपायुक्त को अवगत कराते हुए अजय राय के अविलंब सुरक्षा को मुक्कमल करने की मांग की है.

‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बढ़ा कद’
वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र के लगातार विधायक रहने के बाद लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उम्मीदवारी करने वाले अजय राय का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कद बढ़ाने के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं. ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में बैठकों के लिए पहुंचने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर उनके साथी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है.

कांग्रेसी पहले भी कर चुके हैं मांग
इससे पहले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने 29 सिंतबर को पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की थी. पूर्व विधायक इंदल रावत के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने मांग की थी कि संगठनात्मक कार्यों से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को विभिन्न जिलों में जाना पड़ता है. इसके लिए यह आवश्यक है कि उनकी सुरक्षा को बढ़ाई जाए.

ये भी पढ़ें: UP Politics: यूपी की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में किस जाति के कितने मंत्री? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget