एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया के जिलाधिकारी कार्यालय में सोते हुए कर्मचारियों का वीडियो हुआ वायरल, DM ने लिया एक्शन

यूपी में बीजेपी सरकार रिटर्न हुई तो एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त दिखाई दिए. सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑफिस में समय पर आएं और फरियादियों की फरियाद सुनें.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीजेपी (BJP) सरकार रिटर्न हुई तो एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सख्त दिखाई दिए. सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑफिस में समय पर आएं और फरियादियों की फरियाद सुनें. लेकिन औरैया जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का बताया जा रहा है. जिसमें तीन बाबू दफ्तर के अंदर ड्यूटी के समय सोते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से तीनों कर्मचारियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

क्या है मामला
दफ्तर में अधिकारियों के सोने के वीडियो पिछली सरकार में भी देखने को ज्यादा मिलते थे. लेकिन जैसे ही बीजेपी सरकार बनी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण की तो सरकारी दफ्तरों के हालात को सुधारने के लिए सख्त तेवर दिखाई दिए. निर्देश दिए थे कि अधिकारी समय से ऑफिस में आएंगे और समय से ही ऑफिस से जाएंगे. लेकिन एक बार फिर से बीजेपी की सरकार रिटर्न हुई और सीएम योगी यूपी के दोबारा मुख्यमंत्री बने. उनके तेवर पहले की सरकार से ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. यही वजह है की सीएम योगी ने सरकारी दफ्तरों में एक आदेश जारी किया कि सभी अधिकारी डीएम से लेकर एसपी और जितने भी सरकारी दफ्तर हैं. उनमें अधिकारियों को समय से आना है. पीड़ितों की शिकायतों को सुनकर समय से निस्तारण करना है. लेकिन लगता है यह आदेश औरैया जिले के कुछ अधिकारियों को समझ में नहीं आया. यही वजह है कि दफ्तर में कुछ अधिकारी सोते हुए नजर आए. जिसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिले के जिलाधिकारी और सीडीओ ने सोते हुए सरकारी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांग लिया.

UP: अचानक बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कमियां मिलने पर...

जारी हुआ कारण बताओं नोटिस
औरैया जनपद के ककोर मुख्यालय में स्थित विकास भवन कि जहां जिला कार्यक्रम कार्यालय के कर्मचारी रामचंद्र भारती (सहायक), श्रीमती प्रियंका सिंह (जिला एसोसिएट) और श्रीमती तनुजा वर्मा (चतुर्थ श्रेणी) यह तीनों ड्यूटी के दौरान दफ्तर में सोते हुए ड्यूटी कर रहे थे. तभी किसी ने इन तीनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही उच्चाधिकारियों के हाथ लगा तो तत्काल देर न करते हुए जिले के जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने इन तीनों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया.

होगी कड़ी कार्रवाई
हालांकि इस मामले को लेकर जिले के जिलाधिकारी मीडिया से किसी प्रकार की बात कैमरे में नहीं कहना चाहते हैं. लेकिन उन कर्मचारियों को लेकर नोटिस जारी करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं. नोटिस में साफ तौर से लिखा है कि तीनों अधिकारी सही से स्पष्टीकरण कर नहीं दे पाते हैं. उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अगर इस मामले में इन कर्मचारियों पर कार्रवाई होती है तो आने वाले भविष्य में दफ्तर में काम में लापरवाही और खाली समय में बैठकर कर्मचारी ऑफिस को शयनकक्ष नहीं बनेंगे.

ये भी पढ़ें-

यूपी के इन शहरों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से CM योगी ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget