एक्सप्लोरर

ताज के दीदार को आ सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...जमीन से आसमान तक होगी अभेद सुरक्षा

दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे आगरा भी आ सकते हैं। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को सुरक्षा चाक चौबंद करने को कहा है

आगरा, एबीपी गंगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शहर के लोकवाणी भवन में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों पर चर्चा की। अमेरिकी राष्ट्रपति की 24 फरवरी को यात्रा प्रस्तावित हैं। भारत के दौरे में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए इसके लिए आगरा जिला प्रशासन ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसएसपी आगरा का कहना है कि विदेश मंत्रालय से हम सब संपर्क में हैं। अभी तक पूरा प्रोग्राम नहीं मिला है। सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा आगमन के रूट का निरीक्षण किया जा रहा है। कहीं किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक आगरा एयरफोर्स स्टेशन से ताजमहल और होटल के आसपास अभेद सुरक्षा घेरा होगा। बिना अनुमति के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। राष्ट्रपति जिस मार्ग से गुजरेंगे, उस इलाके की सघन जांच की जाएगी। राष्ट्रपति का काफिला निकलने के दौरान रोड के दोनों ओर दस से बीस मीटर की दूरी पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं हो सकेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले में 70 से अधिक वाहन होंगे। इनमें दर्जन भर से अधिक वाहन अमेरिकी हो सकते हैं। सबसे आगे और अगल-बगल में बाइक सवार कमांडो चलेंगे। अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे। यह पलक झपकते ही किसी भी खतरे को भांप लेते हैं।

अपनी भारत यात्रा को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ट्वीट

दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस यात्रा को लेकर काफी जोश में हैं। उन्होंने अपनी भारत यात्रा को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि ''मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक में पहले नंबर पर हैं और दूसरे नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे हफ्ते मैं भारत की यात्रा पर जा रहा हूं''।

24 फरवरी से शुरू हो रही है भारत यात्रा

विश्‍व के सबसे ताकतवर देश के राष्‍ट्रपति डोलाल्‍ड ट्रंप 24 फरवरी से शुरू हो रही अपनी भारत यात्रा की शुरूआत गुजरात से करने जा रहे हैं। अमेरिका में हुए हाउडी मोदी की तर्ज पर गुजरात के अहमदबाद शहर में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक लाख लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का भव्य स्वागत करेंगे। भारत दौरे के दौरान 24 फरवरी को अमेरिकी राष्‍ट्रपति की आगरा यात्रा भी संभावित है। ट्रंप ताज के साथ कलाकृति में लाइट एंड साउंड शो भी देखने जा सकते हैं, इस संभावना को देखते हुए कलाकृति में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अन्‍य जिलों से फोर्स भी मंगाया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget