एक्सप्लोरर

UP PET Exam 2023: एसटीएफ ने PET परीक्षा में नकल करने वाले 10 मुन्ना भाई किए गिरफ्तार, ब्लूटूथ से दे रहे थे एग्जाम

UPSSSC PET Exam Update: मुन्ना भाइयों के कब्जे से चार ब्लूटूथ डिवाइस, 8 मोबाइल फोन, चार एडमिट कार्ड और एक कूटरचित आधार कार्ड जब्त हुआ है. यूपी एसटीएफ ने अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET Exam 2023) के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यूपी एसटीएफ ने अलग अलग जिलों से 10 मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में नकल गिरोह के सरगना, नकल करानेवाले कक्ष निरीक्षक और सॉल्वर शामिल हैं. सॉल्वर वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे. यूपी एसटीएफ ने प्रतापगढ़, प्रयागराज, उन्नाव, बांदा, वाराणसी, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर और मथुरा में कार्रवाई की. परीक्षा केंद्रों पर ब्लूटूथ डिवाइस के इस्तेमाल की भी जानकारी सामने आई है. प्रतापगढ़ के कुंडा से नकल गिरोह का सरगना और सॉल्वर दीपक कुमार पटेल गिरफ्तार हुआ है.

STF ने 10 मुन्ना भाइयों को धर दबोचा

प्रयागराज के सोरांव से गिरफ्तार सॉल्वर की पहचान अजय कुमार पटेल के रूप में हुई है. यूपी एसटीएफ ने उन्नाव के माउंट लिट्रा जी स्कूल परीक्षा केंद्र से भी एक नकलची पकड़ा है. प्रयागराज निवासी सुजीत कुमार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से प्रश्न पत्र हल कर रहा था. एसटीएफ बांदा के भगवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से पंकज कुमार को धर दबोचने में कामयाब रही. वाराणसी के सुधाकर महिला इंटर कॉलेज खजुरी पांडेयपुर परीक्षा केंद्र पर भी एसटीएफ की नजर गड़ाए थी.

परीक्षा केंद्र से मुन्ना भाई जितेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया. कानपुर के आयशा सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से अनुराग कुमार के रूप में मुन्ना भाई की गिरफ्तारी हुई. गौतम बुद्ध नगर भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता थाना सूरजपुर से सॉल्वर रविंद्र सिंह को एसटीएफ ने धर दबोचा. मथुरा से उदयवीर सिंह को परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया. एसटीएफ को वाराणसी के चौबेपुर से भी सफलता मिली. कक्ष निरीक्षक विनय कुमार पटेल को पीईटी परीक्षा में नकल कराए जाने की सूचना पर एसटीएफ ने पकड़ लिया.

कान में ब्लूटूथ लगाकर दे रहे थे परीक्षा

मुन्ना भाइयों के कब्जे से चार ब्लूटूथ डिवाइस, 8 मोबाइल फोन, चार एडमिट कार्ड और एक कूटरचित आधार कार्ड जब्त हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की पात्रता के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आज दूसरा दिन है. 35 जिलों में कुल 1058 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 28 अक्टूबर को परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई थी. 29 अक्टूबर की भी परीक्षा को दो पालियों में लिया गया. 

UP News: केरल में हुए धमाके के बाद यूपी में अलर्ट, इंडिया-इंग्लैंड मैच के दौरान लखनऊ में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget