एक्सप्लोरर

UP News: केरल में हुए धमाके के बाद यूपी में अलर्ट, इंडिया-इंग्लैंड मैच के दौरान लखनऊ में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Kerala Bomb Blast: केरल में हुए बम धमाकों के बाद लखनऊ में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है. स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने पुलिस को सतर्क रहने का आदेश दिया है.

Kerala Bomb Blast News: केरल में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश (UP) के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर ने यूपी में अलर्ट घोषित करते हुए सभी जिले के अधिकारियों को अलर्ट किया. केरल में हुए बम धमाकों के बाद उत्तर प्रदेश के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने सभी जिलों को सतर्क रहने का आदेश दिया है. उन्होंने UPATS को भी अलर्ट किया जिसके बाद ATS की टीमें बीते दिनों में मिले इनपुट को एक बार फिर से खंगालने में लग गई है. वहीं यूपी पुलिस भी अलर्ट मोड में है. 

इसके साथ ही स्पेशल डीजी एलओ ने इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से जुड़े हर कार्यक्रम पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश के जिस जगह पर भी इस युद्ध से जुड़े कार्यक्रम या किसी के समर्थन या विरोध में जो कार्यक्रम हो रहे हैं, पुलिस ने उन सब पर नजर रखने को कहा है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों के साथ-साथ वर्चुअली जुड़ने वालों की भी पूरी जानकारी जुटाई जाए.

भारत इंग्लैंड मैच को लेकर सुरक्षा बढ़ी

राजधानी लखनऊ में आज भारत इंग्लैंड का मैच हो रहा है. केरल में हुए बम ब्लास्ट के बाद लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है. लखनऊ पुलिस ने 600 पुलिस फोर्स पहले तैनात किया था, पर केरल की घटना के बाद सादे ड्रेस में अलग से भी अधिकारियों को लगाया गया है. इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी लगातार निगरानी हो रही है

प्रशांत कुमार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है. वहीं संवेदनशील जिलों में खासा ध्यान देने को कहा गया है. स्पेशल डीजी एलओ ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, बागपत, बरेली, रामपुर, आगरा समेत कई जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election से पहले यूपी की जनता से किए वादे यूं पूरा करेगी योगी सरकार, लिया गया बड़ा फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget