एक्सप्लोरर

UP PCS J की भर्ती में भी गड़बड़ी! रिजल्ट आने के बाद UPPSC ने मानी गलती, बदल दी गई थीं 50 कॉपियां?

हैरान कर देने वाली बात यह है कि यूपी पीसीएस जे 2022 की जिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की बात सामने आई है, उसका फाइनल रिजल्ट कई महीने पहले ही जारी हो चुका है.

UP PCS J: मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा में कथित धांधली पर मचा कोहराम अभी खत्म भी नहीं हुआ कि अब उत्तर प्रदेश में यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल जजेज के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा में गड़बड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में सिर्फ आरोप ही नहीं लगे हैं, बल्कि खुद यूपी लोक सेवा आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में माना है कि रिजल्ट तैयार करने वाले अफसरो की लापरवाही के चलते गलत कोडिंग की वजह से पचास अभ्यर्थियों की कॉपियां बदल गई थी. आयोग ने रिजल्ट तैयार करने वाले पांच अधिकारियों को दोषी मानते हुए तीन को सस्पेंड कर दिया है.

हैरान कर देने वाली बात यह है कि यूपी पीसीएस जे 2022 की जिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की बात सामने आई है, उसका फाइनल रिजल्ट कई महीने पहले ही जारी हो चुका है. तकरीबन सभी अभ्यर्थी चयनित पदों पर ज्वाइन भी कर चुके हैं. ऐसे में हाईकोर्ट ने पूछा है कि प्रभावित हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग अब क्या कर रहा है और साथ ही यह भी बताने को कहा है कि रिजल्ट बदलने पर अगर कोई चयनित अभ्यर्थी बाहर होता है तो उसके लिए क्या किया जाएगा.

New Criminal Laws: यूपी में पहले दिन दर्ज हुई 255 एफआईआर, डीजीपी बोले- सुचारू रूप से चल रहा काम

अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
अभ्यर्थी श्रवण कुमार पांडेय की याचिका पर सुनवाई के यूपी लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस जे 2022 की मुख्य परीक्षा के पचास अभ्यर्थियों की कॉपियों की अदला-बदली की बात कबूली है. आयोग ने हाईकोर्ट में बताया कि पचीस पचीस कापियों के दो बंडल आपस में बदल गए थे और इसी वजह से पचास कापियों पर गलत कोडिंग हो गई थी. आयोग ने इस मामले में जांच के बाद परीक्षा से जड़ेअ पने पांच अधिकारियों को दोषी पाया है. इनमें से तीन को सस्पेंड कर दिया गया है. एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है. जबकि रिटायर्ड हो चुकी एक महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है. 

आयोग ने लापरवाही बरतने के मामले में अनुभाग अधिकारी शिव शंकर, समीक्षा अधिकारी नेहा शुक्ला और सहायक समीक्षा अधिकारी भगवती देवी को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा पर्यवेक्षक का काम देखने वाले उप सचिव सतीश चंद्र मिश्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है और उन्हें आरोप पत्र जारी किया जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही रिटायर्ड हो चुकी सहायक समीक्षा अधिकारी चंद्रकला को भी दोषी मानते हुए शासन से उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मंजूरी मांगी गई है. उनके खिलाफ 
नियम 351 ए के तहत कार्रवाई के लिए मंजूरी मांगी गई है. 

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने मानवीय भूल की वजह से कापियों के बंडल में गलत कोडिंग की बात कही है. आयोग की तरफ से यह भी कहा गया है कि भविष्य में ऐसी गलती ना हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. गौरतलब है कि गलत कोडिंग की वजह से बदली गई सभी कॉपियां अंग्रेजी विषय की थी. अंग्रेजी का पेपर 100 नंबरों का था. 

अपनी हैंड राइटिंग नहीं होने का आरोप
पीसीएस जे परीक्षा 2022 के तहत आयोग 302 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित कर चुका है. चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी मिल चुकी है. हाईकोर्ट में आयोग से अब यह बताने को कहा है कि जिन पचास अभ्यर्थियों की कॉपियां गलत कोडिंग की वजह से बदल गई है उनके रिजल्ट का क्या होगा. नए सिरे से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने से कितने अभ्यर्थी बाहर होंगे और कितने नए अभ्यर्थियों को स्थान मिलेगा. जो लोग नियुक्त होकर काम कर रहे हैं उनके बारे में क्या निर्णय लिया जाएगा. 

आयोग ने यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से नए सिरे से हलफनामा दाखिल कर यह सभी जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा है. अदालत इस मामले की सुनवाई अब 8 जुलाई को करेगी. 

जस्टिस एसडी सिंह और जस्टिस अनीश कुमार गुप्ता की डिवीजन बेंच में हो रही है. याचिकाकर्ता अभ्यर्थी श्रवण कुमार पांडेय ने कापी देखे जाने पर अपनी हैंड राइटिंग नहीं होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. श्रवण का मामला यूपी के राजभवन तक भी जा चुका है. इस मामले में कोहराम मचने के बाद आयोग ने मुख्य परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उनकी कॉपियां दिखाने का फैसला पिछले दिनों लिया था. याचिकाकर्ता श्रवण इन दिनों उत्तराखंड हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनके मुकदमे की पैरवी अधिवक्ता विभु राय कर रहे हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget