एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, एक हफ्ते तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी

UP Weather Today: यूपी में आज से मौसम में बदलाव होने जा रहा है. इस हफ्ते प्रदेश के कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिसने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. लेकिन, रविवार शाम को कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें देखने को मिलीं, जिसके बाद मौसम बदलाव देखने का मिला है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक आज (28 अप्रैल) भी पूर्वी यूपी में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. 30 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश होगी, जबकि 1 और 2 मई को दोनों संभागों में मेघ गर्जन के साथ कई जगहों पर तेज बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में आज सिद्धार्थनगर, जौनपुर, मीरजापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर और बलिया में एक या दो जगहों पर बारिश होगी, जबकि महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में कई जगहों पर धूल भरी आंधी-तूफान और मेघ गर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

यूपी में प्रयागराज, सुल्तानपुर, कानपुर, हमीरपुर और वाराणसी सर्वाधिक गरम जिले रहे. यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार गया, जबकि अयोध्या, लखनऊ, बांदा, झांसी, आगरा, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, चुर्क, गाजीपुर और बलिया जैसे जनपदों में अधिकतम तापमान 43-42 डिग्री के आसपास तक रहा. इससे लोगों को पसीना निकाल दिया. हालांकि इस हफ्ते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.   

'पूरे PAK को दोषी बताना गलत', पाकिस्तान का पानी रोकने का फैसला BKU नेता नरेश टिकैत को नहीं पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget