एक्सप्लोरर

यूपी में बढ़ा गर्मी का कहर, 10 जिलों में पारा 40 के पार, मंगलवार से लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज और आसपास के जिलों में लू चलने की संभावना है. आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले दो दिन की आंधी और बारिश के बाद रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी और भी भयंकर रूप ले सकती है. सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है, खासकर बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा.

रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला हमीरपुर रहा, जहां पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, झांसी में 42.4, प्रयागराज में 42.2, बांदा में 41.9, वाराणसी में 41, अमेठी में 40.8 और आगरा में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. कानपुर नगर, उरई, चुर्क और कानपुर देहात जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा, लेकिन उमस और तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया.

बुंदेलखंड में पारा 45 डिग्री तक जाने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज और आसपास के जिलों में लू चलने की संभावना है. आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है. आगरा में गर्मी और लू के चलते बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है. अब कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे.

अन्य जिलों में भी गर्मी के प्रभाव को देखते हुए ऐसे निर्णय लिए जा सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पानी का अधिक सेवन करने और बच्चों व बुजुर्गों को विशेष देखभाल में रखने की सलाह दी है. खासकर खेतों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को गर्मी से सावधान रहने की जरूरत है.

2027 तक यूपी में लगेंगे 8 लाख सोलर रूफटॉप प्लांट, योगी सरकार ने तेज की तैयारी

तापमान 40 से ऊपर पहुंचा
उत्तर भारत में अप्रैल और मई के महीने आमतौर पर बेहद गर्म रहते हैं. हर साल इस दौरान तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच पहुंचता है. इस साल भी मौसम वैज्ञानिकों ने सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी पहले ही दे दी थी. ऐसे में सरकार और आमजन को सावधानी बरतने की जरूरत है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget