एक्सप्लोरर

UP Teachers Transfer: आज से शुरू होगी टीचर्स के तबादले की प्रक्रिया, 3 मई तक लिस्ट की जा सकेगी अपडेट

UP Teachers Transfer: लंबे समय से अपने तबादले के इंतजार में बैठे उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. टीचर्स के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने जा रही है.

UP Teachers Transfer News: लंबे समय से अपने तबादले के इंतजार में बैठे उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं. शुक्रवार से टीचर्स के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, 3 मई तक शिक्षकों की सूचना अपडेट की जाएगी. हांलाकि बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से अध्यापकों में संदेह की स्थिती बनी हुई है.

शिक्षकों का कहना है जहां एक तरफ तो आज से जिले के अंदर तबादले से जुड़ी प्रक्रिया शुरू होनी है, वहीं दूसरी तरफ विभाग ने शिक्षकों का मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के लिए 3 मई की तिथि तय कर दी है. बेसिक शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार, 1 से 8 मई तक शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड विवरण में कमी होने पर आपत्ति दर्ज कराएंगे और बीएसए 16 मई तक इन आपत्तियों का निस्तारण करेंगे. इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग 22 मई को उन विद्यालयों की सूची जारी करेगी, जहां अधिक और कम शिक्षक कार्यरत हैं. इसके बाद 23 मई से सभी शिक्षक अपने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

हाल में जारी आदेश में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कहा है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में मानव संपदा पोर्टल पर अंकित विवरण का प्रयोग किया जाना है. किंतु जिला स्तर पर विवरण में काफी कमियां देखी गई हैं, जिनमें शिक्षकों के पदनाम गलत हैं साथ ही उनके मोबाइल नंबर एक से अधिक बार अंकित है. इतना ही नहीं, शिक्षक का विषय वर्ग विवरण अंकित नहीं है. इसके अलावा शिक्षकों द्वारा या तो उनका जेंडर गलत लिखा गया है या फिर भरा ही नहीं गया है. ऐसे में सभी बीएसए इस डाटा का परीक्षण कर उसकी कमियां ठीक कर इसे तीन मई तक अपडेट करें.

वहीं शिक्षकों ने शिक्षा विभाग  के ऐसे रवैये पर सवाल उठाया है. उनका कहना है कि एक तरफ वरिष्ठता तय करने को लेकर कई बार आदेश संशोधित किया गया है. वहीं अब जिले के अंदर तबादला को लेकर संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया शुरू होनी है तो उससे पहले जानबूझ कर शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ाई जा रही हैं. उनका कहना है कि विभाग जान बूझकर तबादले की प्रक्रिया को पूरा नहीं कराना चाहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget