एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: अनियंत्रित रोडवेज बस मजदूरों के लिये काल बनी, पैदल जा रहे श्रमिकों को मारी टक्कर..6 की मौत

मुजफ्फरनगर में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां हाईवे पर पैदल जा रहे मजदूरों को यूपी रोडवेज की बस ने कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने पंजाब से अपने प्रदेश बिहार वापस लौट रहे 10 मजदूरों को कुचल दिया। जिसमें छह मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब कि चार मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। यहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मौके से सभी छह मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मजदूरों की पहचान हो गई है। इस दुर्घटना के बाद पीछे से पैदल आ रहे सैकड़ों मजदूरों को पुलिस ने ट्रक व अन्य वाहनों में बैठा कर आगे के लिए रवाना कर दिया।

दरअसल मामला जिले मुजफ्फरनगर किठाना नगर कोतवाली क्षेत्र का है। मुजफ्फरनगर- देवबंद - सहारनपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित रोडवेज बस मजदूरों के लिये काल बन गई। भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्यों में भेजने का काम किया जा रहा हो मगर कुछ मजदूर हैं, जो भूखे प्यासे पैदल ही अपने प्रदेश के लिए निकल रहे हैं। पुलिस से बचने के लिये मजदूर रात में अक्सर सफर तय करते हैं। ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और बिहार में काम करते हैं।

जिला मुजफ्फरनगर में आज एक ऐसा भीषण हादसा हो गया जिससे आम इंसान की रूह कांप जाए। दरअसल मुजफ्फरनगर सहारनपुर देवबंद मार्ग पर पंजाब से चलकर बिहार को जाने वाले सैकड़ों मजदूरों के जत्थे पैदल ही जा रहे थे। बुधवार रात ऐसे ही 10 लोगों के एक जत्थे को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। यह रोडवेज बस आगरा से सहारनपुर प्रवासी मजदूरों को छोड़ कर वापस आगरा लौट रही थी। जानकारी के अनुसार बस का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था और जैसे ही यह बस सहारनपुर की थाना देवबंद क्षेत्र की घलोली चेक पोस्ट को पार कर मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा में घुसी तो टोल प्लाजा से कुछ ही दूर पहले रोडवेज बस ने इन मजदूरों को कुचल दिया।

जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस संख्या यूपी 85 ए टी 0911 का ड्राइवर राजवीर पुत्र बालू बाबूलाल निवासी सुहाग नगर फिरोजाबाद बस को लेकर फरार होने लगा, मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। मृतक वीरेंद्र पुत्र श्यामनाथ निवासी बख्तियारपुर पटना बिहार, हरेश पुत्रवती दुलारपुर गोपालगंज बिहार, विकास पुत्र हरेश साहनी दुलारपुर गोपालगंज बिहार, हरेश पुत्र जगत सिंह खजूरिया गोपालगंज बिहार, वासुदेव सिंह पुत्र जवाहर सिंह गोपालगंज बिहार, गुड्डू कुमार पुत्र बूंदा भोजपुर बिहार, की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बागपत में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदला मौसम, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में बदला मौसम, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Haridwar News: पाकिस्तानी कनेक्शन और करोड़ों के लेनदेन का शक, हरिद्वार से युवती को ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस
पाकिस्तानी कनेक्शन और करोड़ों के लेनदेन का शक, हरिद्वार से युवती को ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget