एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: सीएम सिटी में पोस्टरवार से फिर गरमाई सियासत, सपा ने "जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे" से "बटेंगे तो कटेंगे" पर किया पलटवार

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद उत्तर प्रदेश में पोस्टर वार शुरू हो गया है, सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे के जवाब पर समाजवादी पार्टी की तरफ से पलटवार जारी है. 

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सियासी सरगर्मियां बढ़ा रहा है. यूपी उप चुनाव के पहले उनके दिए गए बयान 'बटेंगे तो कटेंगे' पर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले 'बटेंगे तो कटेंगे' होर्डिंग लगाकर लोगों को संदेश देने का प्रयास किया. अब उसके जवाब में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी उस होर्डिंग के ठीक बगल में 'जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे' होर्डिंग लगाकर पलटवार किया है.

गोरखपुर के विश्वविद्यालय चौराहा, गोरखनाथ रोड, रामगढ़ताल, नौकायन रोड, मोहद्दीपुर समेत शहर के विभिन्न चौराहों और मार्गों पर यह होर्डिंग लगाई गई है. बीते दिनों भाजपा नेता और युवा मोर्चा के पदाधिकारी दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष अभय सिंह ने शहर के विभिन्न मार्गों और चौराहों पर 'बटेंगे तो कटेंगे' होर्डिंग लगाकर सियासत गरमा दी थी.

अब इस होर्डिंग के ठीक बगल में सपा नेता मृत्युंजय यादव 'बिट्टू' और लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष गुप्ता ने बराबरी से एक होर्डिंग लगवाई है. इसमें उन्होंने 'जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे' का स्लोगन दिया है. दोनों होर्डिंग पर जिसकी भी नजर पड़ रही है वह यूपी की सियासत और पोस्टरवार की खींचतान देखकर हैरत में पड़ जा रहा है. लोग दोनों होर्डिंग्स को देखकर आपस में चर्चा करते भी नजर आ रहे हैं.

'जोड़ने और जीतने की बात करेगी सपा'
होर्डिंग्स लगवाने वाले सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृत्युंजय यादव बिट्टू और लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष गुप्ता ने कहा कि पोस्टरवार और नारे की शुरुआत मुख्यमंत्री और उनके लोगों ने की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में बांटने, काटने और छाटने की बात करते हैं. वे इस पोस्टर के माध्यम से उनका जवाब देना चाहते हैं कि गोरखपुर से लेकर गाजियाबाद तक भाजपा जहां-जहां काटने और छाटने की बात करेगी, उत्तर प्रदेश का इंकलाबी नौजवान अखिलेश यादव के नेतृत्व में हमेशा जोड़ने और जीतने की बात करेगा. 

भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसलिए बार-बार उपचुनाव को टालने की कोशिश कर रहे हैं. सपा सभी 9 सीटें इस उपचुनाव में जीतने जा रही है. मुख्यमंत्री काटने-छाटने की बात कर रहे हैं. हम जोड़ने और मोहब्बत की बात कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की तस्वीर देख लीजिए और हमारे नेता की तस्वीर देख लीजिए. उस पर लिखा नारा भी देख लीजिए. उन्होंने कहा कि सपा लोगों को जोड़ने की बात कर रही है सपा के पूर्व में किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचा जा रहा है. लोग जुड़ भी रहे हैं. यही वजह है कि भाजपा काटने और छाटने की बात कर रही है.

पोस्टर वार पर क्या है लोगों की राय?
अधिवक्ता बबलू तिवारी का कहना है कि भाजपा और सपा दोनों का पोस्टर लोगों को एकजुट रहने का संदेश दे रहा है. भाजपा के पोस्टर में 'बटेंगे तो कटेंगे' यानी एकजुट होने की बात कही जा रही है. वहीं सपा के पोस्टर में भी 'जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे' का नारा देकर एकजुट रहने को कहा जा रहा है. अधिवक्ता सुमित अग्रहरि का कहना है कि जब रूलिंग पार्टी कोई संदेश देती है तो विपक्ष का मजबूत होना भी जरूरी है. भाजपा ने जहां 'बटेंगे तो कटेंगे' का संदेश दिया है. तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी जुड़ेंगे तो बढ़ेगा का संदेश देकर यह बताने की कोशिश की है कि वे विपक्ष में बैठे हैं. ऐसे में चुनाव जीतने के लिए उन्हें लोगों को जोड़ने की जरूरत है, तभी पार्टी का उद्धार होगा.

गोरखपुर के रहने वाले अभिषेक पांडे कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो संदेश दिया है, वह हिंदुओं के लिए दिया हुआ महत्वपूर्ण संदेश है. गोरखपुर के विकास की बात करें, तो भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जितना विकास किया है, उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया है. समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने 'जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे' संदेश से सिर्फ अपनी जाति-बिरादरी और सपा को समर्थन देने वाले लोगों को जोड़ने की बात कही है, जिससे वह पार्टी को मजबूत स्थिति में ला सकें.

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने किया AMU का अल्पसंख्यक दर्जा बहाल, छात्रों ने तिरंगे के साथ मनाया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget