एक्सप्लोरर

Pilibhit News: फेशियल कराने गया दूल्हा शादी से हुआ फरार, फिर छोटे भाई ने दुल्हन के साथ लिए 7 फेरे

Pilibhit Marriage: पीलीभीत में जब देर रात तक दूल्हा घर नहीं लौटा तो दूल्हे के छोटे भाई को दूल्हा बनाने पर विचार किया गया और लड़की पक्ष की सहमति के बाद छोटे भाई के साथ शादी संपन्न कराई गई.

Pilibhit Marriage News: आपने बहुत सी शादियों के बारे में सुना होगा, लेकिन इस अनोखी शादी के बारे में सुनकर आप जरूर चौंकने वाले हैं. दरअसल, पीलीभीत (Pilibhit) में फेशियल कराने गया दूल्हा शादी से फरार हो गया और वापस लौटकर नहीं आया. घरवाले और ससुरालवाले इस आस में बैठे रहे कि अब दूल्हा लौटेगा, लेकिन उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया और आखिर में वो हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. जब देर रात इंतजार करने के बाद दूल्हा नहीं लौटा तो दूल्हे के छोटे भाई के साथ ही दुल्हन के सात फेरे करा दिए गए.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र का है, जहां से चौंका देने वाली शादी की खबर आई है. जो भी इस शादी के बारे में सुन रहा है, वह सोचने को मजबूर हो गया है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. हुआ यूं कि दूल्हा अपनी शादी के लिए तैयार होने से पहले फेशियल के लिए बाहर गया था और वहां से मौका पाकर फरार हो गया. उधर घरवाले इंतजार कर रहे थे कि हमारा बेटा कब लौटेगा और हम कब बारात लेकर जाएंगे, लेकिन होना तो कुछ और ही लिखा था. 

दूल्हे की बारात बरेली के फतेहगंज क्षेत्र में जानी थी और दूल्हे के सभी घरवालों ने बारात की तैयारियां शुरू कर दी थी. उधर दुल्हन पक्षवाले भी इस इंतजार में थे कि कब बारात आएगी और कब हम अपनी बेटी को विदा करेंगे. जब देर रात तक दूल्हा घर नहीं लौटा तो दूल्हे के छोटे भाई को दूल्हा बनाने पर विचार किया गया और फिर इस बारे में दुल्हन के घरवालों से बात की गई. इसके बाद लड़की पक्ष की सहमति के बाद छोटा भाई दूल्हा बनकर बरेली बारात ले गया और देर रात शादी संपन्न हो गई.

यह भी पढ़ें:-

UP MLC Election Results 2023 Live: यूपी MLC चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू, मतगणना स्थल पर सपा-BJP समर्थकों का हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget