एक्सप्लोरर

नोएडा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम न होने पर लगेगा जुर्माना, भूजल संरक्षण को लेकर DM सख्त

Noida News: डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए है कि जनपद स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि औद्योगिक, कमर्शियल व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हो.

ग्रेटर नोएडा के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा भूगर्भ जल संरक्षण को लेकर अब बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं. जल संकट की संभावना को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को हर हाल में सक्रिय किया जाए और अनुपालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए. 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने के बावजूद यदि संबंधित संस्था भूजल पुनर्भरण की दिशा में कोई कार्य नहीं कर रही है, तो उनका एनओसी निरस्त किया जाए.

डीएम ने बैठक में दिए यह निर्देश

यह निर्देश उन्होंने कलेक्ट्रेट ग्रेटर नोएडा में आयोजित जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक के दौरान दिए. बैठक में भूगर्भ जल अधिकारी अंकिता राय ने जानकारी दी कि विभागीय पोर्टल पर अब तक कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 29 स्वीकृत, 12 अस्वीकृत, 2 राज्य प्राधिकरण को अग्रसारित और शेष 15 पर रिपोर्ट लंबित है.

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए है कि जनपद स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि औद्योगिक, कमर्शियल व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्यरत हो. जिन संस्थानों ने एनओसी लेने के बावजूद वाटर रिचार्ज की दिशा में कोई काम नहीं किया है, उनकी एनओसी रद्द किए जाए.

सख्ती से ली जय रिपोर्ट

सरकारी भवनों, रेजिडेंस सोसाइटी, अपार्टमेंट्स व हाईराइज टॉवर्स में वाटर रिचार्ज सिस्टम की सक्रियता की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से ली जाए. रिपोर्ट नहीं देने वालों के खिलाफ जुर्माना व अन्य कार्रवाई की जाए.अवैध बोरवेल या अनधिकृत भूजल दोहन पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि मानसून के इस समय का सदुपयोग करते हुए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि लोग स्वयं भी भूजल संरक्षण को लेकर सजग हों और सरकारी प्रयासों में भागीदार बनें. इस महत्वपूर्ण बैठक में प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, भूगर्भ जल विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

डीएम ने लिए फैसलों से सही साबित होगा परिणाम
जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा लिए गए निर्णय न केवल जिले में जल संकट की आशंकाओं को दूर करेंगे, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में मजबूत पहल भी साबित होंगे. ऐसे सख्त कदमों से भविष्य में जल संरक्षण को लेकर सकारात्मक परिणाम की उम्मीद की जा रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget