एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: बस्ती निकाय चुनाव में सपा विधायक के इस दावे ने बढ़ाई बीजेपी की चिंता, ट्रिपल इंजन पर भी घेरा

UP Nikay Chunav 2023: सपा के राष्ट्रीय सचिव राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है वह सिर्फ चुनाव में ही नहीं बल्कि सालों से बस्ती की जनता के बीच रहकर संघर्ष कर रहा है.

UP Nikay Chunav 2023 Live: बस्ती जनपद की नगर पालिका सीट पिछले दस साल से बीजेपी (BJP) के कब्जे में रही है, ऐसे में इस बार सपा (SP) के लिए ये चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं है. आजादी के बाद से आज तक इस नगर पालिका के पद पर सपा का खाता तक नहीं खुला है, इस बार जिले के तीन-तीन सपा विधायक और एक पूर्व मंत्री बस्ती नगर पालिका सीट को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. सपा कार्यालय उद्घाटन के दौरान पूर्व मंत्री और सपा के राष्ट्रीय सचिव राम प्रसाद चौधरी सहित सपा के जिले के तीनों विधायक ने पूरे दम खम के साथ एलान किया कि इस बार ये चुनाव सपा को जिताना ही होगा.

सपा के राष्ट्रीय सचिव राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है वह सिर्फ चुनाव में ही नहीं बल्कि हर वक्त कई साल से बस्ती की जनता के बीच रहकर संघर्ष कर रहा है. उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के पति अंकुर वर्मा बेहद ही सरल स्वभाव के हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी हमला बोलते हुए कहा, बीजेपी की सरकार में शहर को कूड़ा कर दिया गया है, गली-मोहल्ले में कोई विकास नहीं किया गया, जिस वजह से आम जनता परेशानी झेलने को मजबूर है.

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

सपा विधायक राजेंद्र चौधरी और अतुल चौधरी ने भी अपने संबोधन में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. दोनों नेताओं ने कहा कि हमारे लिए ये चुनाव नहीं,  बल्कि एक चुनौती है. ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद बीजेपी ने कोई काम नहीं किया. बस्ती नगर पालिका में बीजेपी का चेयरमैन काबिज रहा और उन्होंने विकास के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए. सपा विधायक अतुल चौधरी ने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपा यूपी में सरकार बनाने से चूक गई, मगर शहर में हम अपनी सरकार बना सकते है और इसके लिए सबसे अच्छा मौका है कि नगर पालिका के चुनाव में सपा का समर्थन करिए.

सपा विधायक ने किया दावा

सपा विधायक ने दावा किया कि इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है, जनता ने मन बना लिया है कि इस बार परिवर्तन करना है, वार्डो के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सपा ही अनुकूल है. वहीं सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने का कि वो एक महिला है और नगर पालिका को विकास का नया आयाम दे सकती है. इससे पहले भी महिला अध्यक्ष थीं मगर वे जनता के बीच दिखी नहीं. 

ये भी पढ़ें- Watch: बृज भूषण शरण सिंह को लगी थी 4 गोलियां, वीडियो में देखिए क्या बता रहे हैं BJP सांसद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget