एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले बड़ा 'खेल' करने की तैयारी में बीजेपी, विरोधी दलों में मच सकती है खलबली

UP Nikay Chunav 2023 Date: बीजेपी ने नगर निकाय की 760 में से कम से कम 700 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें नगर निगम की सभी 17 सीटें भाजपा ने जीतने की रणनीति तैयार कर ली है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी जल्द ही विपक्षी खेमे में बड़ी सेंधमारी करने की तैयारी में है. निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश में मिशन 700 का लक्ष्य तय किया है. यानी प्रदेश में नगर निकाय की 760 में से कम से कम 700 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें नगर निगम की सभी 17 सीटें भाजपा ने जीतने की रणनीति तैयार कर ली है. इसके अलावा बड़ी संख्या में नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद जीतने की तैयारी है. भाजपा जल्द ही ज्वाइनिंग शुरू करने वाली है, जिसके बाद विपक्षी दलों में बड़ी सेंधमारी देखने को मिलेगी.

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां के लिए भाजपा ने मिशन 100 का लक्ष्य रखा है. राजधानी लखनऊ में महापौर की सीट के अलावा 10 नगर पंचायत और 110 वार्ड है. वहीं मेयर सीट बीजेपी 1995 से लगातार जीतती हुई आ रही है. इस बार भाजपा का लक्ष्य है कि 110 में से कम से कम 100 वार्ड में कमल खिलाया जाए. इसके लिए विपक्षी दलों के साथ ही कई निर्दलीय निवर्तमान और पूर्व पार्षद खुद भी भाजपा के संपर्क में हैं तो कुछ से भाजपा खुद संपर्क साध रही है. 

इन बड़े नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

विपक्षी दलों में सेंधमारी की जिम्मेदारी पार्टी ने मुख्य रूप से तीन लोगों को सौंपी है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा. इसमें लखनऊ की जिम्मेदारी तो मुख्य रूप से डॉ. दिनेश शर्मा के कंधों पर ही है. असल में विपक्षी दलों के कई निवर्तमान पार्षद और पूर्व पार्षद भाजपा में आने की तैयारी में लगे हैं.

चर्चित नामों की बात करें तो महात्मा गांधी वार्ड से कांग्रेस पार्षद रहे अमित चौधरी को लेकर चर्चा है कि उनकी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह से बात हो गई है. माना जा रहा है कि अमित चौधरी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसी तरह मोतीलाल नेहरू वार्ड से सुरेंद्र सिंह, राजू गांधी की भी भाजपा में जाने की चर्चा तेज है. पिछले चुनाव में महिला सीट होने से उनकी पत्नी चरणजीत कौर ने चुनाव जीता था. राजू गांधी 2022 विधानसभा चुनाव में कैंट से सपा के उम्मीदवार थे, जिन्हें भाजपा उम्मीदवार बृजेश पाठक ने हराया था. वैसे तो पिछले चुनाव में भी राजू गांधी की भाजपा में जाने को लेकर चर्चा थी लेकिन बाद में सपा से ही उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा और जीती. हालांकि राजू गांधी ने इन चर्चाओं का खंडन किया है.

इस्माइल गंज वार्ड से पार्षद रह चुके आरपी सिंह भी अपनी पत्नी नीतू सिंह के लिए भाजपा से टिकट मांगने में लगे हैं. पिछली बार सीट पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित होने से उन्होंने अपने सहयोगी समीर पाल को मैदान में उतारकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दिलाई थी. हालांकि कुछ समय बाद आरपी सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे. भाजपा से टिकट ना मिलने पर कई पदाधिकारी आम आदमी पार्टी की तरफ भी नजर गड़ाए बैठे हैं. भाजपा की नज़र अम्बेडकर नगर वार्ड से सपा के निवर्तमान पार्षद रईस और गढ़ीपीर खां वार्ड से सपा के निवर्तमान पार्षद अयाजुर रहमान पर भी है. इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक निर्दलीय निवर्तमान पार्षद भी भाजपा से संपर्क में हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: ओम प्रकाश राजभर ने जारी की मेयर के 5 प्रत्याशियों की लिस्ट, पीएम मोदी के गढ़ में इन्हें दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget