एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले, 'सपा ने मुसलमानों को बेवकूफ बनाया, मोदी-योगी सरकार में होगा विकास'

UP Nikay Chunav 2023 Date: दानिश आजाद अंसारी ने कहा, योगी-मोदी सरकार मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक नहीं बल्कि उनके विकास के बारे में सोचती है. जबकि सपा, बसपा ,कांग्रेस ने उनका सिर्फ इस्तेमाल किया है.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी के भदोही (Bhadohi) पहुंचे प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया. उन्होंने गली मोहल्लों में जाकर बीजेपी प्रत्याशी उर्वशी जायसवाल और सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट मांगे. इस मौके दानिश अंसारी ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र समेत तमाम लोगों के घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आपकी सभी समस्याओं के लिया मैं खड़ा हूं और पसमांदा समाज का कल्याण भाजपा ही करेगी. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सपा ने मुस्लिम समाज को बेवकूफ बनाने का काम किया है.

भदोही में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है ऐसे में दानिश अंसारी ने भदोही में ताबड़तोड़ तूफानी दौरा किया. मंत्री ने खासकर भदोही के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में कई नुक्कड़ सभाएं की, पैदल मार्च किया तो वहीं गली गली में घूमकर मुस्लिम समाज के लोगों को एकजुट होने की अपील की. इस दौरान प्रभारी मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की है तो वहीं योगी मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यो सहित आयुष्मान कार्ड आवास योजना सहित अन्य कामों को गिनाया.

मोदी-योगी को लेकर कही ये बात

दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि भदोही के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट करें. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अंसारी ने मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने की अपील की और कहा कि योगी-मोदी सरकार मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक नहीं बल्कि उनके विकास के बारे में सोचती है. सपा, बसपा ,कांग्रेस पार्टियों ने मुस्लिम समुदाय को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है. प्रभारी मंत्री ने कहा समाजवादी पार्टी समेत तमाम पार्टियों ने हमारे समाज को धोखा देने और बेवकूफ बनाने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुस्लिम समाज के उत्थान और उनके विकास व विश्वास के साथ आगे बढ़ाने का काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें- Brij Bhushan Sharan Singh: पहलवानों के प्रदर्शन पर फिर बोले बृजभूषण सिंह, कहा- 'छोटों का काम उत्पात करना'

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget