एक्सप्लोरर

Unnao में पीने के पानी को तरसे 500 परिवार, लोग बोले- पानी का टैंकर भी कभी पहुंचता है, कभी नहीं

Unnao Water Problem: यूपी के उन्नाव में सैकड़ों परिवारों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. यहां पर पिछले एक महीने से पानी के पाइप लाइन की सप्लाई बाधित है.

Unnao Water Problem: यूपी के उन्नाव (Unnao) में सैकड़ों परिवारों को पीने के पानी (Water Problem) की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. यहां पर पिछले एक महीने से पानी (Drinking Water) के पाइप लाइन की सप्लाई बाधित है. जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं. यही नहीं जल निगम और नगरपालिका की ओर से भेजे जाने वाले पानी के टैंकर भी समय से नहीं पहुंच पाते, जिसे लेकर इलाके के लोग काफी आक्रोशित हैं. स्थानीय लोगों ने कई बार आला अफसरों को शिकायत भी की लेकिन अभी तक पानी की समस्या का निवारण नहीं हो सका है. 

पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग

उन्नाव सदर के क्षेत्र, हजारी टोला, पुरानी बाज़ार, शेख वाड़ा पानी की समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. यहां रहने वाली पुष्पा देवी ने बताया कि हमारे यहां दो महीने से पानी समस्या है, कभी पानी आता है और कभी पानी नहीं आता. हम बहुत थोड़ा-थोड़ा पानी इस्तेमाल करते हैं. निगम के टैंकर भी यहां नहीं आते. कई लोग तो बोरिंग का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं. एक और महिला ताहिरा ने बताया कि हमारे मोहल्ले में पानी आता ही नहीं है जब से नई पाइप लाइन डाली गई है तब से कभी-कभी पानी आ जाता है. यहां के सभासद से भी कहा गया लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया. 
 
लोगों में जल निगम के खिलाफ आक्रोश
उन्नाव नगरपालिका के हजारी टोला, पुरानी बाजार के लगभग 500 परिवार पिछले कई दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. अचानक पानी सप्लाई बाधित होने से स्थानीय लोगों को दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है. पानी की सप्लाई रुकी तो मोहल्लों में नगर निगम का टैंकर पानी पहुंचाने लगा लेकिन फिर भी पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है. पिछले दो दिनों से पानी के टैंकर भी नहीं आए, जिससे स्थानीय लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं हैं. आलम ये है कि घरों में पानी के बर्तन खाली पड़े रहते हैं. यही नहीं अब लोगों में जल निगम और नगरपालिका के खिलाफ भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
 
ये भी पढ़ें- 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget