एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: दलित लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में बवाल, जमकर हुई मारपीट, कई घायल

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में दलित लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में सोमवार की शाम एक दलित लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर पथराव और हंगामा हुआ. इस झगड़े में दोनों तरफ से दर्जनभर लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस (Police) तत्काल मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती कराया गया है. 

लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में बवाल
ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बाणनगर गांव का है. आरोप है कि सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी गांव के ही एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ की. जिसके बाद पीड़ित लड़की रोते हुए घर पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. जिसके लड़की के परिजन युवक के घर गए और उनसे शिकायत की. इसके बाद मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव होने लगा इस विवाद में दोनों पक्षों के दर्जनभर लोग घायल हो गए, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं.

पीड़ित पक्ष ने दी ये दलील

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामले को शांत कराया, जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित पक्ष के युवक ने कहा कि ये विवाद लड़की छेड़ने को लेकर हुआ था. आरोपी युवक कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा था. जब वो ट्यूशन जाती थी तो उसके साथ ये युवक बदतमीजी और छेड़छाड़ करते थे. जब हमने उसने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया. 
Fatehpur News: छात्रों को दी जाने वाली किताबें बेचकर केले खा गए प्रधानाध्यापक, जानें पूरा मामला

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और उसके बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया. इस विवाद में दस बारह लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है. हालात अब सामान्य है. घटना की जांच की जा रही है. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स लगाई गई है. 

ये भी पढ़ें- 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget