एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में बदमाशों ने घर में घुस कर की लूटपाट, विरोध करने पर दो लोगों को मारी गोली

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में बदमाशों ने एक घर में घुस कर लूटपाट की. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Moradabad Loot Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बदमाशों ने रात में एक घर में घुसकर परिवार वालों को बंधक बना लिया और जमकर लूट मार की. घर में मौजूद घर के मालिक रिजवान और उसके भाई गुलफाम ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी. बदमाशों ने घर में रखी नकदी और ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों भाईयों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया. इस वारदात की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीणा ने घटना स्थल का मुआयना किया.  मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

ये पूरी घटना मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के ह्र्दयपुर ऊंचा गांव की है. गांव में अब्दुल वाहिद के घर रात में सात आठ बदमाश घुस गए और परिवार से हथियारों के बल पर नगदी और जेवर लूट लिए. बदमाशों ने अब्दुल वाहिद के छोटे बेटे शाहरुख के हाथ बांध दिए. जिस पर परिवार वालों ने डकैतों का डट कर मुकाबला किया. खुद को घिरता देख बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मारकर जख्मी कर दिया और फरार हो गए. दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य इकट्ठा किए. खेतों के रास्ते सात आठ बदमाश पीड़ित अब्दुल वाहिद के घर में घुस आए. परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने तमंचे और बंदूके तान दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी. 

विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
बदमाशों ने परिवार वालों से कैश और जेवर निकाल कर देने को कहा. परिजनों का कहना है कि तीन बदमाश परिवार के लोगों पर तमंचा ताने खड़े रहे, जबकि अन्य घर में लूटपाट कर रहे थे. बदमाशों ने घर में रखे 65 हजार रुपये कैश के साथ जेवरात भी लूट लिए. बदमाशों ने अब्दुल वाहिद की पुत्रवधु अमरीन के पहने हुए जेवर भी उतरवा लिए. पीड़ित के बेटे शाहरुख ने बताया कि बदमाशों ने उनके हाथ रस्सी से बांध दिए. इसका शाहरुख के भाई रिजवान और गुलफाम ने विरोध किया तो बदमाश उनसे भिड़ गए. बदमाशों ने तमंचे से रिजवान (27) और गुलफाम (24) को गोली मार दी. रिजवान के पेट में गोली लगी है, जिसे दिल्ली रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गुलफाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

'शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी'
पीड़िता नासरा बेगम के मुताबिक, देर रात लगभग 12 बजे के आसपास उनके घर भी पांच नकाबपोश बदमाश घुस आए और बंधक बनाकर नाजरा बेगम के पति रिजवान के हाथ बांध दिए और कोठरी में ले गए. अंदर नाजरा बेगम की शादीशुदा बेटी सो रही थी. उसे उठाया और उसके बारे में पूछताछ की और नकदी सोना देने को कहा और घर में रखा नकदी सोना ले कर फरार हो गए. बदमाशों ने जाते-जाते खामोश रहने की हिदायत देते हुए कह कहा कि शोर मचाने पर जान से मार देंगे.डकैती की घटना से गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है. बदमाशों और पीड़ित परिवार के सदस्यों में हाथापाई के दौरान गांव के लोगों की आंख खुल गई, ये देख बदमाशों ने तमंचा, टोपी और टार्च छोड़ कर भाग निकले.

गिरफ्तार के लिए जांच टीम गठित
घटना की सूचना पर तत्काल कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गई. थाना प्रभारी के मुताबिक, मौके से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं. परिजनों के द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कराई जा रही है. एसएसपी के मुताबिक अब्दुल वाहिद का घर गांव के कोने पर है, जिसमें एक तरफ खेत और दूसरी तरफ रामगंगा नदी बह रही है. बदमाश देर रात उनके घर में घुसे और नकदी जेवर देने को कहा, इस दौरान पीड़ित परिवार के सदस्यों और बदमाशों में कहासुनी हो गई और अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें रिजवान और गुलफाम को गोली लग गई है. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला गया. आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Ram Mandir Inauguration: महज इतने सेकंड का है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त, सामने आया बड़ा अपडेट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget