एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट पर वोटर्स को मनाते रहे पुराने चेहरे, नहीं बदला मन, बार-बार मौका देती रही जनता

UP Lok Sabha Chunav 2024: कैसरगंज सीट का इतिहास बेहद दिलचस्प है. यहां के मतदाता हमेशा पुराने नेताओं पर ही भरोसा जताते रहे हैं, उन्होंने एक बार नहीं बल्कि बार-बार उन्हें मौका दिया.

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीजेपी ने अब तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि इस बार बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटना तय हैं. पार्टी इस सीट से उनकी पत्नी केतकी सिंह या बेटे प्रतीक को चुनाव में उतार सकती है. 

बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी के क़द्दावर नेता रहे हैं. इस सीट पर उनका काफी प्रभाव रहा है लेकिन, महिला पहलवानों के आरोपों के बाद वो विवादों में आ गए थे. यही वजह है कि पार्टी अब उनकी जगह किसी और के नाम पर मंथन कर रही है. उम्मीद है कि जल्द ही इस सीट पर प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है. 

यूपी की कैसरगंज सीट का इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है. इस सीट पर पिछले दो बार से लगातार बीजेपी का कब्जा रहा है. पार्टी यहां मजबूत स्थिति में है. यहां वोटर्स को भी पुराने चेहरे ही रास आते हैं. वो अक्सर इसमें बदलाव नहीं करते, यही वजह से ही यहां से एक ही चेहरा कई बार चुना जाता रहा है फिर वो बीजेपी से हो या सपा और कांग्रेस से हो. 

कैसरगंज सीट का सियासी इतिहास
कैसरंगज सीट पर पहली बार साल 1952 में लोकसभा चुनाव हुए थे यहां से भारतीय जनसंघ की शुकंतला नायर सांसद बनीं. इसके बाद वो साल 1967 और 1971 में जनसंघ से ही सांसद चुनीं गईं. इस बीच एक बार 1957 में कांग्रेस के भगवानदीन मिश्र और 1962 स्वतंत्र पार्टी से बसंत कुंवरि सांसद बने. 

साल 1977 में वोटरों ने मन बदला और जनता पार्टी के रुद्रसेन चौधरी को सांसद बनाया. इसके बाद साल 1980 में कैसरगंज सीट पर कांग्रेस का कब्जा हो गया. कांग्रेस के राणाबीर सिंह 1980 और 1984 में लगातार दो बार सांसद चुने गए. 1989 में बीजेपी के रुद्रसेन चौधरी और 1991 एलएनमणि त्रिपाठी सांसद बने. 

साल 1996 से 2009 तक लगातार समाजवादी पार्टी इस सीट से चुनाव जीतती रही है. पहले 1996 से 2009 तक सपा के बेनी प्रसाद वर्मा लगातार चार बार सांसद चुने गए. इसके बाद 2009 में सपा से बृजभूषण शरण सिंह पहली बार सांसद बने.

इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, साल 2014 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की और फिर 2019 में भी वो बीजेपी के टिकट पर कैसरगंज से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे.

UP Lok Sabha Election: मैनपुरी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी मुलायम सिंह यादव की बहू, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget