एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनावों से पहले पूर्वांचल में भी हलचल जारी, गठबंधन में टिकटों पर नाराजगी को लेकर राजभर ने दी यह सफाई

Election 2022: चुनावों से पहले सपा गठबंधन में नाराजगी की खबरों को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है, और अगर थोड़ी बहुट है भी तो वो भी ठीक हो जाएगी.

UP Election 2022: यूपी में दिग्गजों का सारा जोर पश्चिमी यूपी के प्रचार पर है लेकिन पूर्वांचल में भी हलचल जारी है. समाजवादी पार्टी की सहयोगी ओमप्रकाश राजभर की पार्टी SBSP की टिकटों को लेकर नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं. ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि सब ठीक हो जाएगा. इस सवाल पर कि क्या सपा गठबंधन में क्या सब ठीक है? सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि फिलहाल थोड़ी बहुत किसी को नाराजगी हो सकती है लेकिन सब ठीक हो जाएगा. राजभर ने कहा कि अखिलेश जी पश्चिम में हैं और वापस आते ही बातचीत करके सब ठीक कर लेंगे. 

अपने कुल प्रत्याशियों की संख्या को लेकर ये कहा

राजभर ने कहा कि ये राजभर अति पिछड़ों का नेता है और चुनाव 85-15 यानी अगड़ा बनाम पिछड़ा की है. पिछड़े सपा गठबंधन के साथ हैं. राजभर का कहना है कि गृह मंत्री घर घर घूमकर कोरोना बांटने का काम कर रहे हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इस सवाल पर कि इनकी पार्टी कुल कितने सीटों पर चुवान लड़ेगी, राजभर ने कहा कि हर चरण में हम नामों का एलान कर रहे हैं, 7वें चरण में जोड़कर बता देंगे कि कुल कितने उम्मीदवार हमने उतारे हैं.

पश्चिमी यूपी में मेरा कोई काम नहीं- राजभर

एबीपी न्यूज़ द्वारा राजभर से यह भी सवाल किया गया कि पश्चिमी यूपी में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के साथ वे क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं, तो इसपर उन्होंने कहा कि वहां मेरा कोई काम नहीं है, वहां पर सबसे ज्यादा जयंत चौधरी और फिर अखिलेश यादव का काम है. गठबंधन से नाराजगी की खबरों को दरकिनार करते हुए राजभर ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जहां कई बर्तन होते हैं, तो उनके आपस में बजने की आवाज कभी-कभी आ जाती है, बस इतनी सी बात है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: आगरा की फतेहाबाद सीट पर दिलचस्प है मुकाबला, सपा उम्मीदवार रुपाली दीक्षित ने कही ये बात

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने ट्विटर के ज़रिये किया समाजवादी कैंटीन का प्रचार, कहा- मिलेगी गरीब, श्रमिकों और बेघरों को सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget