एक्सप्लोरर

UP Election 2022 Voting: कोरोना के चलते बदला हुआ इस बार का चुनाव, क्या इन नए बदलावों के बारे में जानते हैं आप?

UP Election 2022 Voting: यूपी का मौजूदा विधानसभा चुनाव अपने आप में अनोखा हो रहा है. यह चुनाव बड़ी रैलियों पर पाबंदी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रचार को बढ़ावे का गवाह बना.

UP Election 2022 Voting: यूपी में विधानसभा चुनाव ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब कोरोना वायरस (Coronavirus In UP) संक्रमण का साया बरकरार है. बीते साल कुछ राज्यों के चुनाव में निर्वाचन आयोग (Election Commission) के अदालतों से कड़ी फटकार पड़ी थी जिसके बाद इस इलेक्शन में पहले से ही सख्त नियम लागू हैं. इतना ही नहीं नियमों के उल्लंघन पर मामले भी दर्ज कराए जा रहे हैं.

इस बार के चुनाव में रैलियों की संख्या भी कम है. कम संख्या में राजनीतिक दलों को जनसभा करने की अनुमति दी गई है. ऐसे में इस बार ऐसा बहुत कुछ हो रहा है जो हमने पहले के चुनावों में नहीं देखा.

आइए हम आपको आयोग के उन फैसलों के बारे में बताते हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि आयोग कोरोना के इस दौर में नए तरीकों से चुनाव करा रहा है.

  • कोविड की वजह से ही आयोग ने UP में पोलिंग बूथ की संख्या भी बढ़ाई है.
  • यूपी में 1 लाख 74 हजार 351 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जो पिछले चुनाव की अपेक्षा 18.49 फीसदी ज्यादा है.
  • उम्मीदवारों के पास इस बार ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा थी. इसके लिए आयोग ने suvidha  वेबसाइट शुरू की है.
  • रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैलियों और जुलूस पर प्रतिबंध
  • वर्चुअल रैली को बढ़ावा.
  • आयोग कोविड सेफ इलेक्शन पर जोर दे रहा है. ऐसे में मतदाताओं को मतदान केंद्र पर मास्क और ग्लव्स मिलेंगे.
  • मतदान का समय भी एक घंटा बढ़ाया गया है.
  • सभी लोगों के शरीर के तापमान की जांच होगी.
  • लंबी लाइनों से बचने के लिए टोकन प्रणाली.
  • हर बूथ के सैनेटाइजेशन का इंतजाम होगा साथ ही सैनेटाजर, साबुन की भी व्यवस्था की जाएगी.
  • मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर जा कर बैलेट पेपर से मतदान करने की अनुमति दी है. इस दौरान वीडियो ग्राफी होगी और फिर बक्से को सील कर दिया जाएगा.
  • यूपी में इस बार 15 करोड़ 5 लाख 82 हजार 750 मतदाता, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं.
  • सूचना और जनसंपर्क विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,पोस्ट विभाग ,ट्रैफिक विभाग ,रेलवे ,बिजली विभाग ,नागरिक उड्डयन विभाग ,उत्तर प्रदेश का मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ,दूरदर्शन ,आल इंडिया रेडियो ,भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मियों को बैलेट से वोट करने की अनुमति दी है.

बता दें यूपी में सात चरणों में वोटिंग होगी और 10 मार्च को काउंटिंग कराई जाएगी.  58 सीटों पर 10 फरवरी को,  14 फरवरी को 55 सीटों पर, 20 फरवरी को 59, 23 फरवरी को 59 सीट, 61 सीटों पर 27 फरवरी, 57 सीटों पर 3 मार्च और7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान होगा.

UP Election: 11 जिलों की 58 सीट, 623 उम्मीदवार और 2.27 करोड़ वोटर, इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर | पहले चरण की बड़ी बातें

UP Election 2022 Voting: वोटर लिस्ट में नाम पर आईडी कार्ड नहीं तो भी न हों परेशान, इन 12 डॉक्यूमेंट से डाल सकेंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल
CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल
'चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार', BJP का अखिलेश-राहुल पर हमला
'चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार', BJP का अखिलेश-राहुल पर हमला

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget