एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी के गांव और कस्बों के लोगों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा वादा, रोजगार को लेकर किया ये एलान

UP Elections: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि 2017 में यूपी में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में सरकार बनने के बाद प्रदेश का चौतरफा विकास हुआ है.

UP Assembly Election 2022: भारत के रेल, संचार, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि 2017 में यूपी में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में सरकार बनने के बाद प्रदेश का चौतरफा विकास हुआ है. उन्‍होंने एक जिला एक उत्‍पाद योजना के माध्‍यम से हर जिले और उन रोजगार से जुड़े लोगों को बाजार उपलब्ध कराया है. 2017 के बाद से आई डबल इंजन की सरकार में यूपी का पिछड़ा कहा जाने वाला पूर्वी यूपी आज विकास के सोपान लिख रहा है. उन्‍होंने कहा कि विपक्ष के लोग कुछ भी कहें. लेकिन बीजेपी जनसंघ के समय से ही जोड़ने का काम करती है, ना कि तोड़ने का काम करती है.

यूपी के गोरखपुर में छठें चरण में 3 मार्च को मतदान होने हैं. ऐसे में सियासी पारा गोरखपुर की हॉट सीट पर चढ़ा हुआ है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर से पहली बार विधानसभा चुनाव के रण में हैं. यही वजह है कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है. गोरखपुर के टाउनहाल स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर पर सोमवार को मीडिया से बात करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने पूरे क्षेत्र का विकास किया है. यूपी के चुनाव के पहले बीजेपी पहली बार यूपी में पिछले पांच सालों में हुए विकास कार्यो का लेखाजोखा लेकर जनता के बीच पहुंची है.

अश्विनी वैष्णव ने कही ये बड़ी बात

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में प्रचंड बहुमत मिल रहा है. रेलवे, संचार और आईटी की जिम्मेदारी है. 2009 से 2014 यूपीए की सरकार में रेलवे को यूपी में 1100 करोड़ रुपए मिलते थे. क्या ये न्याय था. यूपी के साथ ज्यादती नहीं थी. मोदी जी ने 2014 में आते ही 5200 करोड़ रुपया रेलवे को दिया. रेलवे में तमाम काम तेजी से बढ़े. 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार ने और तेजी से काम करते हुए इस वर्ष 14,761 करोड़ का बजट में रुपया दिया है. यूपी जैसे विराट राज्य के लिए मोदीजी के पहले 1100 करोड़ मिलते थे. आज 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा मिलते हैं. कई सारे काम पूर्वांचल में हो रहे हैं. रेलवे स्टेशनों का कायालकल्प हो रहा है. कोविड के कारण समस्या हुई. अब परिस्थितियां सुधर रही हैं. एक जिला एक उत्‍पाद योजना की तर्ज पर वन स्टेशन वन प्रोडक्‍ट के माध्‍यम से गांव और कस्‍बों के उत्‍पाद को प्‍लेटफार्म देंगे. वन स्‍टेशन वन प्रोडकट का कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं. रेलवे के माध्यम से उन रोजगार से जुड़े लोगों को नया प्लेटफार्म मिले, ये प्रयास है.

अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि चार सौ वंदे भारत ट्रेन दे रहे हैं. ट्रेन में एयर कुशन है. ये भारत निर्मित ट्रेन है. एयर स्प्रिंग से झटके कम लगेंगे. नई तकनीक आएगी. स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन देशभर में दे रहे हैं. यूपी के कई स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है. पोस्‍ट आफिस से रेलवे के टिकट की बुकिंग की व्यवस्था की जा रही है. गांव-गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए टावर लगाने के लिए नया सर्वे चल रहा है. जनसंघ के समय से हमने जोड़ने की बात की है.

ये भी पढ़ें-

UP Election: बलिया में राज्यमंत्री Upendra Tiwari के भाई पर जानलेवा हमला, SP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Basti: बसपा प्रत्याशी Rajkishore Singh पर बीजेपी विधायक Ajay Singh के समर्थकों का हमला, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget