एक्सप्लोरर

UP Corona Update: गाजियाबाद में कोरोना से हुई एक मौत, रिकॉर्ड संख्या में नए मामले आए सामने, नोएडा में भी बुरा हाल

Corona Update: जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया, बीते 24 घंटे में 77 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है और 8 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. नोएडा में भी 142 नए केस सामने आए हैं.

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे जिला गाजियाबाद (Ghaziabad) में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 117 केस दर्ज किए गए हैं. करीब 10 महीने में एक दिन में कोरोना के ये सर्वाधिक मामले आए हैं. बीते चार दिन में कोरोना के चार संदिग्ध मरीजों की मौत भी हुई है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारिक रूप से सिर्फ एक मौत की पुष्टि की है. बुधवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिले में 1036 आरटीपीसीआर और 1428 एंटीजन जांच हुईं. इसमें 117 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

इस दौरान गाजियाबाद के अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है. वो मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था. हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये मरीज कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था, संभवत: इसी से उसकी मृत्यु हुई है. गाजियाबाद में 19 अप्रैल तक कोरोना के सक्रिय मामले 436 हो गए हैं. इसमें 13 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 423 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. 

24 घंटे में लिए गए 1793 सैंपल
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया, बीते 24 घंटे में 77 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है और 8 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं नोएडा में भी 24 घंटे में 142 कोरोना के नए केस सामने आए हैं. जबकि 99 मरीज ठीक हुए हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या अब 732 हो गई है. वहीं 27 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. 24 घंटे में 1793 सैंपल लिए गए हैं. सीएमओ का कहना है कि जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा. यहां मिलने वाले अधिकतर मामले एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट के हैं. हालांकि मरीजों में इस वैरिएंट के गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं. लेकिन, ये वैरिएंट म्यूटेशन कर सकता है.

अस्पतालों में फीवर के मरीजों की अलग से ओपीडी की जा रही है. इन मरीजों की जांच भी की जा रही है. इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की एंटीजन जांच की जा रही है ताकि यहां भर्ती होने वाले मरीजों में संक्रमण न फैले. सीएमओ ने सभी निजी अस्पतालों और लैब को निर्देश दिए हैं कि वो स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजें. नए मरीजों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रैसिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

Kedarnath Yatra 2023: हर दिन इतने श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन, जानिए- इस बार क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget