एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा कल, विकास कार्यों और सुरक्षा को लेकर करेंगे अहम बैठक

राम नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. अपने दौरे के दौरान सीएम विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बैठक भी करेंगे.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अयोध्या का दौरा करेंगे. इस बार सीएम योगी अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन के बाद भ्रमण करेंगे. राम जन्मभूमि परिसर में ही सीएम योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बैठक भी करेंगे, जिसे लेकर प्रशासन ने होमवर्क शुरू कर दिया है.

विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा बता दें कि, 5 अगस्त को रामलला के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद से ही राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि परिसर में कार्य चल रहा है. मुख्यमंत्री रामलला के मंदिर निर्माण की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और रामलला की सुरक्षा को लेकर राम जन्मभूमि परिसर में ही अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. सीएम रामकथा संग्रहालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे जिसमें विकास कार्य की समीक्षा की जाएगी.

चल रहे हैं विकास के कार्य सीएम बनने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ अयोध्या की पौराणिकता को लेकर बेहद सजग हैं. सीएम योगी अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयास में हैं. अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद से ही राम जन्मभूमि क्षेत्र से लेकर अयोध्या के संपूर्ण नगर में विकास के कार्य चल रहे हैं. पर्यटकों के सुविधाओं के लिहाज से अयोध्या में कई ऐसी योजनाएं हैं जो पूरी हो चुकी हैं और कई ऐसी योजनाएं हैं जो फिलहाल तेज गति के साथ चल रही हैं.

तेज हैं तैयारियां राम नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. अपने दौरे के दौरान सीएम योगी लगभग 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे. सीएम इस दौरान अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी मंथन करेंगे.

ये भी पढ़ें:

CM योगी बोले- नए प्रयोगों से अपनी आय बढ़ा सकते हैं किसान, स्ट्रॉबेरी की खेती का किया जिक्र

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण पर चले बुलडोजर, अधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव

वीडियोज

नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Mahadev & Sons: 😱Mogra के घिनौने खेल का अंत, Rajji, Narmada और Dheeraj ने मिलकर पलटा पूरा पासा! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
Embed widget