एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल पर सीएम योगी बोले- 'दिल्ली को बना दिया कूड़ेघर का अड्डा, याद करिए...'

CM Yogi Rally in Delhi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर पहली रैली करते हुए आप सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में आप की सरकार नहीं आने वाली है.

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पहली बार बीजेपी के लिए रैली की. इस रैली में उन्होंने प्रयागराज में जारी महाकुंभ का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन भव्यता से हो रहा है और अब तक 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां गंगा का स्नान किया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली में अपने संबोधन के दौरान कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं को सभी व्यवस्थाएं मिल रही हैं. पूरी कनेक्टिविटी मिल रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश और दुनिया के श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं. 

सीएम योगी का आप पर तंज
महाकुंभ की व्यवस्थाओं को जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,"कुंभ में हमने अपने मंत्रिमंडल के साथ डुबकी लगाई है. हम सौभाग्यशाली हैं कि देश और दुनिया के पूज्य संतों आशीर्वाद मिल रहा है."  उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "अगर मैं और मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी गंगा में स्नान कर सकते हैं तो क्या आम आदमी पार्टी के लोग यमुना में स्नान कर सकते हैं? इस बात का जवाब उन्हें देना चाहिए."

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,"ये राष्ट्रीय राजधानी है. NDMC इलाके को छोड़ दें तो समूची दिल्ली की क्या हाल है सब जानते हैं." उन्होंने कहा, "याद करिए. अच्छी व्यवस्था देखने के लिए लोग दिल्ली आते थे, लेकिन आज क्या स्थिती है? सड़क में गड्ढा है या गढ्ढे में सड़क है." 

अपने संबोध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दिल्ली में गंदगी का ढेर पड़ा हुआ है, सीवर सड़कों पर बह रहा है." उन्होंने कहा, "अभी तो पेयजल का संकट आने वाला है." सीएम योगी ने कहा कि  इनके असहयोग का खामियाजा हमारे वृन्दावन और मथुरा के लोगों को भी उठाना पड़ रहा है."

'दिल्ली को बना दिया कूड़ाघर का अड्डा'
आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इनका काम सिर्फ सोशल मीडिया में झूठ बोलना है. इन लोगों ने दिल्ली को कूड़ाघर का अड्डा बना दिया है. ऐसे में अब लोग मॉडल के रूप उत्तर प्रदेश की ओर देख रहे हैं."

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सुनियोजित साजिश के तहत ओखला औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग नहीं लगने दिया है. जबकि दिल्ली में बांग्लादेशियों को बसाने का काम हो रहा है. सीएम योगी ने कहा कि नोएडा की सड़कें देखिए, दिल्ली की जर्जर विद्यालय को देखकर समझ सकते हैं.

'दिल्ली दंगे आप पार्षदों का हाथ'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि सुनियोजित साजिश के तहत दिल्ली में दंगे कराए गए और आम आदमी पार्टी के पार्षदों का हाथ पाया गया. उन्होंने कहा कि जो अन्ना हजारे को धोखा दे सकता है, वह किसी को भी धोखा दे सकता है बल्कि पूरे देश को धोखा दे सकता है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं आने वाली है. दिल्ली में NDMC इलाके को छोड़ दें तो किसी भी महानगर के मुकाबले दिल्ली में पॉवर कट सबसे ज्यादा है. उन्होंने कहा कि यूपी से तीन गुना ज्यादा दिल्ली में बिजली का पैसा लेते हैं, लेकिन 24 घंटे बिजली नहीं देते. जो राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हों उन्हें सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: चक्रीदंड, फुटबॉल पर हैंडस्टैंड.., महाकुंभ में छाए पहलवान बाबा, फिटनेस ने किया हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget