एक्सप्लोरर

UP Budget Session 2022: विधानसभा सत्र से पहले होगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शुरूआत

यूपी विधानसभा (UP Vidhan Sabha) का बजट सत्र 23 मई से शुरू हो रहा है. इससे पहले 20 और 21 मई को यूपी विधानसभा के सदस्यों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा गया है, जिसकी शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे.

UP Budget Session: यूपी विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से शुरू हो रहा है. इस बार जब बजट सत्र की शुरुआत होगी तो यूपी विधानसभा की तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी, क्योंकि यूपी विधानसभा में ई-विधान सिस्टम को लागू किया जा रहा है. विधानसभा में विधायकों की सीटें बढ़ाई गई है और हर सीट पर टैबलेट लगाया जाएगा. यूपी विधानसभा अब पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी है. अब विधानसभा की सारी कार्यवाही यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी. हालांकि बजट सत्र शुरू होने से पहले 20 और 21 मई को यूपी विधानसभा के सदस्यों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा गया है, जिसकी शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे.

करीब 200 नए हैं सदस्य
यूपी विधानसभा के विधान सभा मंडप में 37 सीटें इस बार बढ़ाई गई हैं. उसके साथ ही साथ हर एक सीट पर टेबलेट भी लगाया गया है. इतना ही नहीं हर एक विधायक की सीट रिजर्व की गई है. हर सीट के आगे उस पर बैठने वाले का नाम लिखा गया है और तो और विधानसभा की सारी कार्यवाही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव उपलब्ध रहेगी. 23 मई से योगी सरकार के पहले बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. 

उससे पहले विधानसभा को सजाने संवारने का काम लगातार जारी है. हालांकि इस बार विधानसभा में तकरीबन 200 सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. ऐसे में इन नए सदस्यों के प्रबोधन का भी कार्यक्रम 20 मई को रखा गया है. जिसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे.

Gyanvapi Masjid Survey: पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा ने पेश की 2 पन्नों की रिपोर्ट, इन सबूतों के मिलने का किया दावा

पेपरलेस होगी कार्यवाही
वहीं विधानसभा में 21 मई को सरकार के सभी मंत्रियों और 18वीं विधानसभा के सभी सदस्यों का ट्रेनिंग सेशन रखा गया है जो विधानसभा के मंडप में ही होगा. इसमें सभी को ई-विधान सिस्टम की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसकी भी शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे क्योंकि अब आगे विधानसभा की सारी कार्यवाही पेपरलेस होगी. 

यानी बजट भी टेबलेट पर ही मिलेगा, प्रश्न भी टेबलेट पर ही आएगा और जवाब भी टेबलेट पर ही मिलेगा. इसलिए 21 मई को प्रबोधन सत्र के दूसरे दिन यह ट्रेनिंग विधानसभा में होगी. वहीं 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है. जिसमें सदन को सुचारू रूप से चलाने पर सभी दलों के नेताओं के साथ चर्चा होगी.

करीब 6 लाख करोड़ का होगा बजट
बजट सत्र की शुरुआत भले ही 23 मई से हो रही हो लेकिन इस बार विधानसभा के कार्यक्रम 20 मई से ही शुरू हो रहे हैं. 23 मई को जहां राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी तो वहीं 26 मई को सदन में योगी-2 का पहला बजट पेश किया जाएगा. ये बजट तकरीबन साढ़े 6 लाख करोड़ का हो सकता है. वहीं इस बार विधानसभा की कार्रवाई हफ्ते में 6 दिन यानी शनिवार को भी जारी रहेगी.

नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना विधायकों को संसदीय परंपराओं के बारे में प्रशिक्षण देंगे.

ये भी पढ़ें-

UP Weather Forecast: यूपी में प्रचंड गर्मी में आने वाली है कमी, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget