एक्सप्लोरर

कोरोना इफेक्ट: यूपी बोर्ड इस बार इम्तहान से पहले कराएगा प्री बोर्ड एग्जाम

यूपी बोर्ड भी अब अन्य बोर्ड की तरह प्री बोर्ड एग्जाम कराने की तैयारी कर रहा है. जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में सेलेबस में तमाम तरह के बदलाव किये गये हैं, छात्रों को परीक्षा का पैटर्न पता चल सके, इस वजह से यह योजना बनाई गयी है.

प्रयागराज. कोरोना काल में तकरीबन सवा करोड़ स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे यूपी बोर्ड ने इस बार प्री बोर्ड एग्जाम कराने का फैसला किया है. बोर्ड के सौ साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बोर्ड परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स का प्री बोर्ड एग्जाम कराया जाएगा. यूपी बोर्ड ने प्री बोर्ड एग्जाम के मद्देनज़र अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसके तहत नवीं से बारहवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स का ऑनलाइन सिलेबस अगले साल इकतीस जनवरी तक हर हाल में पूरा करा दिया जाएगा. अगर कोरोना के खात्मे की कोई संभावना बनती है तो ऑनलाइन के साथ ही परम्परागत तौर पर क्लासेज में भी पढ़ाई कराई जा सकती है.

अगले वर्ष फरवरी में हो सकते हैं एग्जाम

प्री बोर्ड एग्जाम अगले साल फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते से कराए जाने की तैयारी है. प्री बोर्ड एग्जाम कराने का मकसद स्टूडेंट्स को बदले हुए सेलेबस के मुताबिक़ बोर्ड इम्तहान की तैयारी कराना है. बोर्ड ने अठारह अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू भी करा दी है. इसके साथ ही कोरोना के मद्देनज़र सेलेबस को तीस फीसदी कम भी कर दिया गया है. बोर्ड ने इस बार टीवी चैनल्स के ज़रिये वर्चुअल क्लासेस के भी इंतजाम किये हैं. नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की वर्चुअल क्लास स्वयंप्रभा चैनल पर रोज़ाना दो घंटे चल रही है. इसकी टाइमिंग सुबह ग्यारह से दोपहर एक बजे तक की है, जबकि यह प्रोग्राम इसी चैनल पर रोज़ाना शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे रिपीट टेलीकास्ट होता है.

दूरदर्शन पर चल रही है वर्चुअल क्लास

इसके अलावा दसवीं और बारहवीं क्लास का बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों की वर्चुअल क्लास दूरदर्शन के यूपी चैनल पर दोपहर एक से दो, ढाई से तीन, साढ़े तीन से पांच और साढ़े पांच से छह बजे तक चल रही हैं. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक़ ऑनलाइन और वर्चुअल क्लास की मानीटरिंग की ज़िम्मेदारी सभी मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशकों को दी गई है.

यह हर हफ्ते बोर्ड को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे. इस बार के यूपी बोर्ड के इम्तहान मार्च के आख़िरी हफ्ते या अप्रैल से शुरू होंगे. प्री बोर्ड एग्जाम कराकर स्टूडेंट्स को बोर्ड इम्तहान के लिए तैयार कराया जाएगा. अभी यह तय नहीं है कि प्री बोर्ड एग्जाम ऑनलाइन होंगे या फिर परंपरागत तरीके से स्कूल की कक्षाओं में. यूपी बोर्ड के करीब अट्ठाइस हज़ार स्कूलों में इस वक्त तकरीबन सवा करोड़ बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

भदोही: जानलेवा हमले के जुर्म में एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों को मिली उम्रकैद की सजा

फिरोजाबाद: ट्रांसफॉर्मर में उतरे करंट की चपेट में आया मजदूर, दर्दनाक मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget