एक्सप्लोरर

UP Board Exam में नकल करते पकड़े जाने पर लगेगा NSA, कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी होगी FIR

UP Board Exam 2023: परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कॉपियों में बारकोड होगा. पहली बार कॉपियों के हर पेज पर बारकोड की व्यवस्था होगी. साढे तीन करोड़ कॉपियों में बारकोड का इस्तेमाल होगा.

UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) में नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी की गई है. बोर्ड की परीक्षा में नकल करना परीक्षार्थियों को भारी पड़ सकता है. परीक्षाओं में नकल करने वाले छात्रों को अब बख्शा नहीं जाएगा. बोर्ड पर परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर NSA लगाया जाएगा. यही नहीं परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी FIR कर कार्रवाई की जाएगी. इन आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. 

उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. ये परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक चलेंगी. इनमें हाईस्कूल की परीक्षा 13 कार्य दिवसों में होगी, जबकि 14 कार्य दिवसों में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी, 16 फरवरी को हाई स्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की होगी परीक्षा, जबकि इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान, हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होगी. होली से पहले ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी. ऐसे में बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र छात्राओं को होली का त्यौहार खुलकर मनाने का मौका मिलेगा.

नकल रोकने के लिए कॉपियों में होगा बारकोड

यूपी बोर्ड ने 2023 की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के इस बार 8752 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जबकि वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में 8373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. आज से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में शुरू हो गई हैं. इस बार परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए कॉपियों में बारकोड होगा. पहली बार कॉपियों के हर पेज पर बारकोड की व्यवस्था लागू होगी. साढे तीन करोड़ कॉपियों में पहली बार होगा बारकोड का इस्तेमाल किया जाएगा.

कॉपियों की रेंडम चैकिंग की जाएगी

नकल माफिया से बचने के लिए यूपी बोर्ड ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है. परीक्षा के बाद कॉपियों की रेंडम चेकिंग होगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था है. यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 58 लाख 67 हजार 329 परीक्षार्थी हैं, हाईस्कूल की परीक्षा में 31 लाख 16 हजार 458 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट में 27 लाख 50 हजार 871 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.  

ये भी पढ़ें- UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बढ़ेगा कद! क्या BJP में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? जानिए वजह

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget