एक्सप्लोरर

UP Board Practical Exams: कल से शुरू होगी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, जानें आपके जिले में कब होंगे एग्जाम

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होने के बाद छात्रों को नतीजों की प्रतीक्षा हैं. हालांकि इसके पहले 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं. यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगे.

UP Board Class 12th Practical Exams: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की परीक्षाएं होने के बाद से ही छात्रों को नतीजों की प्रतीक्षा हैं. हालांकि इसके पहले 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (Practical Exams) आयोजित हो रही हैं. यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगे. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर चार मई तक चलेंगी. इस दौरान पहले चरण में 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक परीक्षाएं होंगी. वहीं दूसरा चरण 28 अप्रैल से शुरू होकर चार मई तक चलेगा. 

कब कहां होगी परीक्षा?
यूपी बोर्ड में 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं. जो चार मई तक दो चरणों में आयोजित की जा रही है. पहले चरण में 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं होंगी. वहीं दूसरे चरण में 28 अप्रैल से चार मई तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में परीक्षाएं होंगी. इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी. 

UP Weather Forecast: यूपी में जल्द मिलेगी तपती गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने इस दिन जताई बारिश की संभावना

लिखित परीक्षा वाले सेंटर पर होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से मॉनिटरींग की जाएगी. बता दें कि यूपी बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम पिछले दिनों जारी किया था. वहीं बोर्ड लिखित परीक्षाएं इसी महीने की 13 तारीख को खत्म हुई थी. इस बार की परीक्षा में 51 लाख से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं. यूपी बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए इस बार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है. इस बार प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके स्कूल में आयोजित नहीं होंगी. बल्कि छात्रों ने जिन सेंटर्स पर लिखित परीक्षा दी थी उन्हें वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं देने जाना होगा.

ये भी पढ़ें-

Weather Update: लखनऊ में तापमान ने बनाया नया रिकॉर्ड तो वाराणसी रहा सबसे गर्म, जानिए- पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget