एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी नेता का दावा-  'बंटेंगे तो कटेंगे केवल चुनावी नारा नहीं बल्कि देश के इतिहास से सीखा गया सबक'

UP ByPolls 2024: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं, उपचुनाव के दौरान सीएम योगी का बटेंगे तो कटेंगे का नारा चर्चा का केंद्र रहा. अब इस पर यूपी बीजेपी सचिव का बयान आया है.

UP Political News: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे के इर्द-गिर्द घूमती एक ‘होर्डिंग’ और एक बयान ने ध्यान आकर्षित किया. यहां 1090 चौराहे पर उत्तर प्रदेश भाजपा सचिव अभिजात मिश्रा द्वारा लगाई गई ‘होर्डिंग’ और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दिया गया बयान, दोनों ही नारे 'बंटेंगे तो कटेंगे' के इर्द-गिर्द घूमते हैं. यादव ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, 'यह 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारा भारतीय इतिहास का सबसे 'नकारात्मक नारा है. यह असंवैधानिक नारा है.'

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'बंटेंगे' वाला बयान उपचुनाव अभियान के दौरान भी ध्रुवीकरण के लिये उछाला जा रहा है. मिश्रा के होर्डिंग में अविभाजित भारत का नक्शा दिखाया गया है और कहा गया है कि 'बंटेंगे तो कटेंगे' न केवल एक चुनावी नारा है, बल्कि देश के इतिहास से सीखा गया सबक है. होर्डिंग में लिखा है, 'जब-जब हम लोग जाति, भाषा, क्षेत्रवाद और समुदाय के आधार पर बंटे, तब-तब हमारा देश बंटा. लेकिन अब हम इस विभाजन को दोबारा नहीं होने देंगे, हम लड़ेंगे, हम आगे बढ़ेंगे.'

बटेंगे तो कटेंगे नारे का RSS ने भी किया समर्थन
‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा आदित्यनाथ द्वारा राज्य भर में की गई 13 चुनावी रैलियों और दो रोड शो में गूंजता रहा. पूरे प्रचार अभियान के दौरान आदित्यनाथ ने वह बयान दिया जिसकी समर्थन भाजपा के वैचारिक स्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी किया. प्रचार अभियान के दौरान आदित्यनाथ ने 'एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' का भी इस्तेमाल किया. 'बंटेंगे तो कटेंगे' के नारे के जवाब में समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय के बाहर 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' लिखा हुआ एक होर्डिंग लगाया गया.

मुख्यमंत्री ने पिछली 23 सितंबर को सपा का मुकाबला करने के लिए 'बंटेंगे' का नारा लगाते हुए कहा था कि यह विभाजन ही था जिसके कारण 'आक्रमणकारियों ने अयोध्या राम मंदिर को नष्ट कर दिया.' उन्होंने शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा का संदर्भ देते हुए भी यही टिप्पणी की, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने एक और होर्डिंग लगाई एवं उसमें लिखा था 'न बंटेंगे, न कटेंगे, पीडीए के संग रहेंगे' और 'पीडीए जुड़ेंगे और जीतेगा.’

योगी आदित्यनाथ के नारे के जवाब में होर्डिंग्स कांग्रेस कार्यालय के बाहर भी लगाए गए और यहां तक ​​कि बसपा भी इस जंग में कूद पड़ी और पार्टी प्रमुख मायावती ने नारा दिया 'बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे, सुरक्षित रहेंगे.' इसके तुरंत बाद, इस नारे का एक होर्डिंग बसपा कार्यालय के बाहर लगा दी गयी. सपा नेता रणजीत सिंह ने भी एक पोस्टर लगाया, जिसमें लिखा था 'ना बांटेंगे, ना काटेंगे, 2027 में नफ़रत करने वाले हटेंगे. हिंदू मुस्लिम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget