एक्सप्लोरर

Ayodhya News: सीएम योगी को लेकर कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर भड़के अयोध्या के संत, किया ये बड़ा दावा

UP: आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि भगवा जो है वो अग्नि का रूप है. जिस प्रकार से अग्नि होती है उसी प्रकार से भगवा वस्त्र है. जैसे ही जो भी लकड़ियां हैं उनको अग्नि जला देती हैं.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अगले महीने होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टस समिट की तैयारी को लेकर के दो दिनों के मुंबई दौरे पर थे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए उद्योग और बॉलीवुड के प्रतिनिधियों से बातचीत की. इस दौरान कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उद्योग भगवा कपड़े और धर्म से नहीं आता बल्कि उसके लिए मॉडर्न बनना पड़ता है.

वहीं अब कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के बयान को लेकर के अयोध्या रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परम हंस आचार्य ने कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के बयान कि आलोचना की है. 

क्या कहा आचार्य सत्येंद्र दास ने
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि भगवा जो है वो अग्नि का रूप है. जिस प्रकार से अग्नि होती है उसी प्रकार से भगवा वस्त्र है जैसे ही जो भी लकड़ियां हैं उनको अग्नि जला देती हैं. वैसे भगवा का अपमान करने वाले विरोध करने वाले वैसे ही जल करके नष्ट हो जाते हैं. इसलिए हम समस्त विरोधियों से यही कहेंगे सीएम योगी के भगवा का अपमान ना करें. उसमें परिवर्तन करने की बात ना करें और मॉडर्न बनाने की बात ना करें.

आचार्य सत्येंद्र दास ने हुसैन दलवई के विचार  को बताया गलत
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपने आप में अद्भुत हैं. वो स्वरूप हैं. आप देख रहे हैं जबसे उनका कार्यकाल उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ. वो मुख्यमंत्री बने हैं किस प्रकार से उन्होंने उत्तर प्रदेश में परिवर्तन किया. उनके भगवा का ही प्रभाव है कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है. ऐसी स्थिति में मुख्यमेत्री योगी आदित्यनाथ का अपमान करना उनके भगवा का अपमान करना मॉडर्न बनाने की बात करना गलत है. हुसैन दलवई के विचार बिल्कुल गलत हैं.

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परम हंस आचार्य ने क्या कहा
वहीं तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परम हंस आचार्य ने भी  कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा की मैं आलोचना करता हूं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल बहुत ही अच्छा चल रहा है.  उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बयान मूर्खतापूर्ण है. मैं समझता हूं कि उनको इस बयान मैं माफी मांगनी चाहिए.

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर का कार्यकर्ताओं को ऑफर, '10 रुपये में सदस्यता लेकर पाएं 3 साल सुरक्षा की गारंटी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget